होम / Rahul and Priyanka Serve Langer : वाराणसी पहुंचे राहुल-प्रियंका गांधी, रविदास मंदिर में परोसा लंगर

Rahul and Priyanka Serve Langer : वाराणसी पहुंचे राहुल-प्रियंका गांधी, रविदास मंदिर में परोसा लंगर

• LAST UPDATED : February 16, 2022

इंडिया न्यूज, वाराणसी।

Rahul and Priyanka Serve Langer : कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बुधवार को रविदास जयंती के मौके पर वाराणसी पहुंचे। यहां दोनों ने रविदास मंदिर में आए भक्‍तों को ‘लंगर’ परोसा। प्रियंका गांधी आज उत्तर प्रदेश दौरे के दौरान राज्य में चुनाव प्रचार भी करेंगी। वह कानपुर कैंट और किदवई नगर में घर-घर जाकर प्रचार करेंगी। इसके बाद सीसामऊ और आर्य नगर में घर-घर जाकर अभियान चलाया जाएगा। (Rahul and Priyanka Serve Langer)

इसके बाद वह कानपुर के गोविंदनगर में महिला शक्ति गर्जन में भाग लेंगी। लंगर परोसने के बाद राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने क्षीर गोवर्धन स्थित संत शिरोमणि श्री रविदास जी मंदिर में संगत के साथ पंगत में बैठ कर लंगर ग्रहण किया। इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी का आशीर्वाद देशवासियों पर बना रहे।

यूपी में चल रहा है विधानसभा चुनाव (Rahul and Priyanka Serve Langer)

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 403 सीटें हैं। वर्ष 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में बीजेपी को शानदार सफलता मिली थी। उत्तर प्रदेश में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 14 मई 2022 को समाप्त हो जाएगा। (Rahul and Priyanka Serve Langer)

2012 से 2017 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को 2017 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश विधानसभा की 403 सीटों में सिर्फ 47 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने अकेले 312 और उसके सहयोगियों ने 13 सीटें जीती थीं। वहीं, BSP को 19, कांग्रेस को 07 सीट और अन्य को 5 सीटें मिली थीं। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी को भारी जीत मिली थी।

(Rahul and Priyanka Serve Langer)

Also Read : UP Vidhan Sabha Election 2022: यूपी विधान सभा चुनाव 2022, राहुल गांधी करेंगे सभाएं, प्रियंका गांधी गोरखपुर और देवरियां में करेंगी रोड शो

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox