होम / Rail Minister Ashwani Vaishnav Reached Kashi : वाराणसी पहुंचे केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, उच्चाधिकारियों संग बैठक कर जानेंगे प्रोजेक्ट की प्रगति

Rail Minister Ashwani Vaishnav Reached Kashi : वाराणसी पहुंचे केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, उच्चाधिकारियों संग बैठक कर जानेंगे प्रोजेक्ट की प्रगति

• LAST UPDATED : December 24, 2021

इंडिया न्यूज, वाराणसी।

Rail Minister Ashwani Vaishnav Reached Kashi : केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे। एयरपोर्ट से सीधे बरेका गए। जहां पूर्वोत्तर रेलवे, पूर्व मध्य रेलवे, उत्तर रेलवे और बरेका के महाप्रबंधकों के साथ बैठक कर रहे हैं। (Rail Minister Ashwani Vaishnav Reached Kashi)

वो रेलवे के प्रोजेक्ट की प्रगति जानेंगे। बरेका में दोपहर भोजन कर रोहनिया स्थित भाजपा कार्यालय जाएंगे। यहीं से बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दरबार में दर्शन पूजन करेंगे। जिसके बाद वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन और बनारस रेल स्टेशन पहुंचकर व्यवस्थाओं और यात्री सुविधाओं का जायजा लेंगे।

स्टेशन को चमकाने में जुटे रहे कर्मी (Rail Minister Ashwani Vaishnav Reached Kashi)

रेल मंत्री के आगमन के मद्देनजर गुरुवार को दिन भर कैंट व वाराणसी सिटी स्टेशन को चमकाने में कर्मचारी जुटे रहे। वहीं बनारस स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में बनाए गए पार्क को आवारा जानवरों को प्रवेश करने के बचाने के लिए पार्क के चारों ओर जाली लगाई गई। (Rail Minister Ashwani Vaishnav Reached Kashi)

उधर, बरेका परिसर में भी रेल मंत्री के स्वागत की तैयारी की गई थी। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में किसानों द्वारा रेल रोको आंदोलन के चलते वाराणसी से जम्मूतवी जाने वाली ट्रेन संख्या 12237 बेगमपुरा एक्सप्रेस शुक्रवार को जालंधर कैंट के बजाय लुधियाना तक जाएगी।

(Rail Minister Ashwani Vaishnav Reached Kashi)

Also Read : Arogya Ayush Fair From Today : अयोध्या में आरोग्य आयुष मेला आज से, सीएम योगी करेंगे उद्घाटन

Read More: Explosion in High Tension Line: प्रयागराज जंक्शन पर हाईटेंशन लाइन में धमाका होने से फुट ओवर ब्रिज की टाइल्स उखड़ी

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox