होम / 42 करोड़ से विकसित होगा आगरा का कुबेरपुर माल गोदाम

42 करोड़ से विकसित होगा आगरा का कुबेरपुर माल गोदाम

• LAST UPDATED : April 21, 2022

इंडिया न्यूज, आगरा:

railway news agra आगरा रेल मंडल में कुबेरपुर में एक माल गोदाम बनाने की तैयारियां चल रही है। इसे 42 करोड़ रुपए में विकसित किया जाएगा। यह धनराशि माल गोदाम पर व्यापारियों, श्रमिकों के लिए बेहतर सुविधा व माल गोदाम को विकसित करने पर खर्च की जाएगी। जिससे कि यहां अधिक से अधिक माल को रखा जा सके।

कुबेरपुर दूसरा माल गोदाम होगा

आगरा में यमुना ब्रिज मुख्य माल गोदाम के रूप में स्थापित है। यहां सीमेंट, नमक, लोहा आदि के रैक उतारे जाते हैं। मालगाड़ी से सामान उतरने के बाद यहीं से आगरा और इसके आसपास के क्षेत्रों में ट्रकों से माल भेजा जाता है। मगर, यह माल गोदाम मुख्य मार्गों से काफी अंदर है। इसकी वजह से माल की ढुलाई में काफी दिक्कत होती है।
लगभग तीन साल पहले अलीगढ़-टूंडला रूट पर बना डेडीकेटिड फ्रेट कारीडोर विकसित हुआ। यह कारीडोर माल गाड़ियों के लिए बनाया गया है। इसको देखते हुए रेलवे ने कुबेरपुर रेलवे स्टेशन के पास ही माल गोदाम को विकसित किया था। फ्रेट कारीडोर से जुड़ने वाले इस माल गोदाम की अब क्षमता बढ़ाई जा रही है। साथ ही यहां सुविधाओं को भी बढ़ाया जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः गुरु तेगबहादुर के पग से पावन हुई माटी, पड़ गया नाम गुरुद्वारा गुरु का ताल 400th Prakash Parv of Sikh Guru Tegh Bahadur

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox