Categories: मनोरंजन

Rain Expected in UP from May 3 : उत्तर प्रदेश में अगले चार से पांच दिनों तक भीषण गर्मी

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

Rain Expected in UP from May 3 : उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। गुरुवार को प्रयागराज प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा झांसी, आगरा और कानपुर में भी पारा 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने 3 मई से प्रदेश में बारिश का अनुमान जताया है। हालांकि, मई महीने की शुरुआत लू के साथ ही होगी। सीएसए यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि यूपी में एक बार फिर लू चलेगी। अगले चार से पांच दिनों तक भीषण गर्मी पड़ेगी। आज यानी शुक्रवार को भी धूल भरी आंधी चल सकती है। इससे मौजूदा गर्मी की स्थिति पर कोई असर नहीं पड़ेगा। (Rain Expected in UP from May 3)

प्रदेश में प्रयागराज सबसे गर्म (Rain Expected in UP from May 3)

मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश में गुरुवार को प्रयागराज में सबसे ज्यादा करीब 46 डिग्री सेल्सियस पारा रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद कानपुर में रिकॉर्ड 45.8 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। आगरा और झांसी में भी तापमान 45.5 डिग्री के ऊपर ही दर्ज किया गया।

 

लखनऊ में लू चलेगी (Rain Expected in UP from May 3)

गुरुवार को लखनऊ का तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ का तापमान और बढ़ेगा। लू का असर दिखाई देने लगा है। लोगों को सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।

 

मेरठ में 42 डिग्री के पार पहुंचा पारा (Rain Expected in UP from May 3)

वहीं मेरठ में अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। साथ ही यह अप्रैल का अब तक का सबसे उच्चतम तापमान है। इससे पहले वर्ष 2017 में 20 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विज्ञानियों ने अगले दो दिनों में तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने की बात कही है। आसपास के जिलों में भी भयंकर गर्मी पड़ रही है।

ये भी पढ़ेंः देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, महामारी से होने वाली मौतों में भी बढ़ोतरी

Connect With Us : Twitter Facebook

 

Rahul Pandey

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago