होम / प्रयागराज में हुई बारिश तब उमस से मिली राहत, कई दिन बादल छाए रहने की संभावना

प्रयागराज में हुई बारिश तब उमस से मिली राहत, कई दिन बादल छाए रहने की संभावना

• LAST UPDATED : June 20, 2022

इंडिया न्यूज,प्रयागराज: rain in Prayagraj : प्रयागराज में बीते कई दिनों से जबरदस्त उमस पड़ रही थी जिसके कारण लोग परेशान थे। सोमवार की भोर में बारिश की फुहार पड़ी तब लोगों को चिपचिपी गर्मी से राहत मिली। बीते कुछ दिनों की बात करें तो पाएंगे कि शनिवार को जहां कुछ जगहों पर बारिश की फुहार पड़ी थी।

वहीं रविवार रात और सोमवार भोर में झमाझम बारिश हुई। इससे तापमान अधिकतम 37 और न्यूनतम 37 डिग्री सेल्सियस तक रहा। पारा गिरने से गर्मी से राहत मिली, पर आद्रता में करीब 15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई। आद्रता 76 फीसद पहुंच जाने पर उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। वहीं मौसम विज्ञानी की माने तो आज और कल आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

तापमान में और ज्यादा आ सकती है गिरावट

मौसम विज्ञानी की माने तो मंगलवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं तापमान की बात करें तो मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं बुधवार को मौसम साफ रहेगा। एक डिग्री तक पारा कम रहेगा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्यियस रहेगा।

यह भी पढ़ेंः तीनों सेनाओं में भर्ती प्रक्रिया के लिए तारीखों का एलान

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox