Raja Bhaiya: राजा भैया की पत्नी भानवी ने गृह मंत्री से लगाई न्याय की गुहार, आया सुर्खियों में विवाद

India News UP (इंडिया न्यूज), Raja Bhaiya: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ ​​राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से न्याय की गुहार लगाई है।

एक्स पर भानवी सिंह ने अपनी पोस्ट में उन्होंने आरोप लगाया कि धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में MLC अक्षय प्रताप सिंह उर्फ ​​गोपाल जी को बचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में निष्पक्ष जांच कराकर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। लोकसभा चुनाव से पहले भी भानवी सिंह लगातार एक्स पर पोस्ट लिखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाती रही हैं।

इस मामले में केस दर्ज हुआ

राजा भैया की पत्नी ने 2023 में MLC अक्षय प्रताप सिंह के खिलाफ दिल्ली की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) में कई धाराओं के तहत केस दर्ज कराया था। उन्होंने धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप लगाते हुए धारा 420, 467, 468, 471, 109 और 120बी के तहत केस दर्ज कराया था। उन्होंने अक्षय प्रताप सिंह पर फर्जी हस्ताक्षर करके उनकी कंपनी के शेयर हड़पने का आरोप लगाया था।

ये भी पढ़ें: भोजपुरी एक्ट्रेस का छलका दर्द किए कई बड़े खुलासे

अक्षय प्रताप सिंह ने उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी डिजिटल सिग्नेचर बनाकर यह धोखाधड़ी की है। भानवी सिंह ने कहा कि फर्जी सिग्नेचर के जरिए उसने उन्हें हटाकर खुद कंपनी का डायरेक्टर बन गया। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा इस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

MLC अक्षय प्रताप ने कहा

इस मामले में एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह के अलावा अनिल कुमार सिंह, इंद्रदेव पटेल, कुंडा के उमेश कुमार निगम, हरिओम शंकर श्रीवास्तव, लखनऊ के सीए अरुण कुमार रस्तोगी, रामदेव यादव और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। जिस कंपनी को लेकर भानवी सिंह ने ये आरोप लगाए हैं उसका नाम श्री द प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड है। इस कंपनी की दिल्ली-एनसीआर, लखनऊ और अमेठी में कई प्रॉपर्टी हैं। भानवी सिंह का आरोप है कि सभी आरोपी कंपनी के जरिए बेनामी संपत्तियों के कारोबार में भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: Husband Wife Fight: सरकारी नौकरी बताकर की शादी पति निकला ड्राइवर, फिर…

 

Shruti Chaudhary

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago