Ram Mandir: राम मंदिर की नई तस्वीरें आईं, देखिए कहाँ तक पहुंचा निर्माण कार्य

India News (इंडिया न्यूज़) Ram Mandir: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य जोरों शोरों से चल रहा है। जिसके अगले साल 22 जनवरी को रामलला का प्राण प्रतिष्ठा होना है। इस ऐतेहासिक पल के गवाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनने जा रहे हैं। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के निमंत्रण को भी कुबूल कर लिया है। इसी बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने भक्तों के लिए तस्वीरें जारी की हैं। जिसमें मंदिर के अंदर की नक्काशी दिखाई गई है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने तस्वीरें शेयर की है

जानकारी के लिए आपको बता दें कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र समय समय पर निर्माण कार्य की जानकरी देता रहता है। जिसको लेकर अब सोशल मीडिया पर राम मंदिर की तीन तस्वीरें साझा की गई हैं। तो वहीं 22 जनवरी को दोपहर के सारे बारह बजे पूरे विधि-वुधान के साथ रामलला गर्भगृह में विराजमान हो जाएंगे।

देश विदेश से भी श्रद्धालु कर सकते हैं शिरकत

जानकारी के मुताबिक प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देश-विदेश से करीब पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालु शिरकत कर सकते हैं। तो वहीं इस साल के अंत में मंदिर का प्रथम तल पूरा होने की संभावना है। साथ ही विदेशों में रहने वाले रामभक्तों को अंशदान करने का भी रास्ता साफ हो गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एफसीआरए लाइसेंस को गृह मंत्रालय ने मंजूरी भी दे दी है। जिसमें पहला चंदा अमेरिका से भी आ गया है।

Also Read:  IAS सुहास ने चीन में लहराया भारत का परचम, PM के साथ CM योगी ने भी दी बधाई

Latifur Rahman

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago