होम / Ram Mandir: आज से ठीक 1 महीने बाद विराजमान होंगे रामलला, पढ़ें राम मंदिर की हर खासियत

Ram Mandir: आज से ठीक 1 महीने बाद विराजमान होंगे रामलला, पढ़ें राम मंदिर की हर खासियत

• LAST UPDATED : December 22, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा के दिन लाखों लोगों के अयोध्या पहुंचने की संभावना है। 22 जनवरी को सिर्फ वही लोग अयोध्या आ सकेंगे जिनके पास निमंत्रण पत्र होगा। सरकारी ड्यूटी करने वाले लोगों को छूट रहेगी। इस दिन अयोध्या एयरपोर्ट पर 100 से ज्यादा विमानों के उतरने की संभावना है। आज से ठीक एक महीने बाद विराजेंगे रामलला, पढ़ें राम मंदिर की हर खासियत।

तीन मंजिल, पांच गुंबद, 161 फीट ऊंचाई

राम मंदिर पूर्व दिशा की ओर है। मंदिर में कुल तीन मंजिल हैं। कुल ऊंचाई 161 फीट है। प्रत्येक मंजिल की ऊंचाई 20 फीट होगी। मंदिर पूर्व और पश्चिम दिशा में 350 फीट लंबा होगा। उत्तर-दक्षिण दिशा में यह 235 फीट चौड़ा होगा। मंदिर में पांच गुंबद यानी मंडप होंगे, जिनमें से अब तक तीन मंडप तैयार हो चुके हैं। चौथे मंडप का काम चल रहा है।

रामलला की अचल प्रतिमा 51 इंच की होगी (Ram Mandir)

रामलला की अचल मूर्ति 51 इंच ऊंची होगी। रामलला कमल के आसन पर विराजेंगे। हाथ में धनुष-बाण होगा। प्रत्येक मूर्ति की ऊंचाई आसन सहित लगभग सात फीट होगी। जानकारों का कहना है कि श्रद्धालुओं को 25 फीट की दूरी से दर्शन करना जरूरी है।

मंदिर निर्माण पर एक डॉक्यूमेंट्री भी बनाई जा रही है

राम मंदिर ट्रस्ट राम मंदिर के प्रामाणिक इतिहास से लेकर कोर्ट में चल रहे विवादों तक के दस्तावेज जुटा रहा है। राम मंदिर आंदोलन की प्रमुख घटनाओं और चरणबद्ध योजनाओं की जानकारी का भी दस्तावेजीकरण किया जा रहा है। इसके साथ ही राम मंदिर निर्माण की पूरी तकनीक और इस ऐतिहासिक काम में लगे तकनीकी संस्थानों की रिपोर्ट पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाई जा रही है। मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य की हर दिन वीडियोग्राफी की जाती है। इस डॉक्युमेंट्री के लिए अमिताभ बच्चन अपनी आवाज दे रहे हैं। मंदिर बनने के बाद इसे जारी किया जाएगा।

प्रतिदिन एक लाख श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे

प्रतिदिन एक लाख श्रद्धालु राम मंदिर के दर्शन कर सकेंगे। भव्य परिसर में आस्था के साथ आधुनिकता की झलक दिखेगी। इसमें सीवर ट्रीटमेंट, वाटर ट्रीटमेंट से लेकर यात्री सुविधा केंद्र, पार्किंग, अस्पताल, सामुदायिक रसोई आदि आधुनिक सुविधाओं से युक्त विभिन्न परियोजनाओं की व्यवस्था होगी।

इसे भी पढ़े:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox