होम / Ram Navami Celebration in Ayodhya : रामनवमी पर अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, कनक भवन और राम जन्मभूमि स्थल पर उमड़े श्रद्घालु

Ram Navami Celebration in Ayodhya : रामनवमी पर अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, कनक भवन और राम जन्मभूमि स्थल पर उमड़े श्रद्घालु

• LAST UPDATED : April 10, 2022

इंडिया न्यूज, अयोध्या।

Ram Navami Celebration in Ayodhya : राम नगरी अयोध्या जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज रही है। सरयू तट से लेकर प्रमुख मठ मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। मठ मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठानों की धूम है। अवसर है भगवान श्री राम के पावन जन्मोत्सव का। लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ आस्था का पर्व मना रही है। (Ram Navami Celebration in Ayodhya)

रविवार को कनक भवन और राम जन्मस्थान से जन्मोत्सव का सजीव प्रसारण किया गया। इस मौके पर कनक भवन व राम जन्मभूमि स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्घालु उपस्थित थे। राम मंदिर निर्माण शुरू होने के बाद पिछले 2 साल कोरोना संक्रमण के चलते राम नवमी का पर्व परंपरा निर्वाहन तक ही सीमित रहा था लेकिन इस बार भक्तों की भारी भीड़ अयोध्या में उमड़ी है।

रामलला के दर्शन को उमड़ी भारी भीड़ (Ram Navami Celebration in Ayodhya)

राम जन्मभूमि परिसर में अस्थाई मंदिर में विराजमान रामलला के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। भक्त अस्थाई मंदिर में विराजमान रामलला का ठाठ बाट देखकर निहाल हैं तो वहीं राम मंदिर निर्माण कार्य का साक्षी बन कर भी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। राम मंदिर में सजे फूलों की झांकी भक्तों को निहाल कर रही है। ठीक 12:00 बजे यहां जन्मोत्सव का आयोजन होगा। (Ram Navami Celebration in Ayodhya)

यह पहला अवसर है जब राम जन्म भूमि से जन्मोत्सव कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। साथ ही साथ सीमित संख्या में ही सही लेकिन पहली बार कुछ भक्त भी रामलला के जन्म उत्सव की आरती में शामिल हो सकेंगे। इसी तरह कनक भवन हनुमानगढ़ी के दरबार में भक्तों की भीड़ जमी हुई है।

(Ram Navami Celebration in Ayodhya)

Also Read : Imran Khan Farewell in Pakistan : पाकिस्तान में इमरान खान की विदाई, शरीफ परिवार की ‘वापसी’ के मायने

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox