होम / Ramnavami in Ayodhya flooded with Faith : कनक भवन और राम जन्मभूमि स्थल पर उमड़े श्रद्घालु, प्रभु जय श्रीराम के लगे जयकारे

Ramnavami in Ayodhya flooded with Faith : कनक भवन और राम जन्मभूमि स्थल पर उमड़े श्रद्घालु, प्रभु जय श्रीराम के लगे जयकारे

• LAST UPDATED : April 10, 2022

Ramnavami in Ayodhya flooded with Faith


इंडिया न्यूज, अयोध्या : Ramnavami in Ayodhya flooded with Faith अयोध्या में रामनवमी पर सरयू तट से लेकर प्रमुख मठ मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मठ मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठानों की होड़ लगी रही। रविवार को कनक भवन और राम जन्मस्थान से जन्मोत्सव का सजीव प्रसारण किया गया। रामनवमी पर कनक भवन व राम जन्मभूमि स्थल पर लाखों की संख्या में श्रद्घालु उपस्थित रहे।

रामलला दर्शन को उमड़ी भीड़

राम जन्मभूमि परिसर में अस्थाई मंदिर में विराजमान रामलला के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। भक्त अस्थाई मंदिर में विराजमान रामलला का ठाठ बाट देखकर निहाल हैं तो वहीं राम मंदिर निर्माण कार्य का साक्षी बन कर भी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। राम मंदिर में सजे फूलों की झांकी भक्तों को निहाल कर रही है।

यह पहला अवसर है जब राम जन्म भूमि से जन्मोत्सव कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। साथ ही साथ सीमित संख्या में ही सही लेकिन पहली बार कुछ भक्त भी रामलला के जन्म उत्सव की आरती में शामिल हुए। इसी तरह कनक भवन हनुमानगढ़ी के दरबार में भक्तों की भीड़ लगी रही।

Also Read : Today is the Birthday of Lord Shri Ram : भगवान श्रीराम ने आज के दिन लिया था जन्म, शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से करें पूजन

Connect With Us : Twitter Facebook

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox