Categories: मनोरंजन

Rampur: ‘बच्चा मां के पेट से बाहर निकलने से पहले पूछता’; इस बयान पर आजम के खिलाफ केस दर्ज

Rampur

इंडिया न्यूज, रामपुर (Uttar Pradesh)। रामपुर सीट से पूर्व विधायक और सपा के कद्दावर नेता आजम खान की मुश्किलें कम होती दिख नहीं रही हैं। उनके खिलाफ और एक केस दर्ज हुआ है। 29 नवंबर को आजम खान ने महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया था। आजम खान के खिलाफ केस थाना गंज में महिलाओं की तहरीर पर की गई है।

दरअसल, 29 नवंबर को आजम खान सपा प्रत्याशी असीम राजा के समर्थन में जनसभा कर रहे थे। तभी आजम खान ने कहा था कि आज जो मेरे और हमारे लोगों के साथ हो रहा है, उसका इंतकाम लेने के लिए कोई जरूर पैदा होगा। भले ही उस दिन मैं रहूं या न रहूं। लेकिन आप तो रहेंगे ही। उन्होंने कहा कि जैसा सलूक उनके साथ हो रहा है, अगर वैसा वे 4 सरकारों में रहते करते तो बच्चा मां के पेट से पैदा होने से पहले यह पूछता कि पूछ लो आजम खान से, बाहर निकलना भी नहीं या नहीं।

तीन साल की हो चुकी है सजा
बता दें कि हेट स्पीच के मामले में आजम खान की विधायकी रद्द हो चुकी है। उनकी विधायकी जाने के बाद ही रामपुर शहर विधानसभा सीट पर चुनाव हो रहे हैं। आजम खान पर 6 हजार रुपए का जुर्माना भी लगा था और तीन साल की सजा भी हो चुकी है। आजम खान ने 2019 के लोकसभा चुनाव में विवादित बयान दिया था, तभी उन पर केस दर्ज हुआ था। यह केस अब के भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने दर्ज कराया था।

यह भी पढ़ें: सपा विधायक इरफान सोलंकी ने भाई के साथ किया सरेंडर, आज होनी थी कुर्की

Connect Us Facebook | Twitter
Bhola Nath Sharma

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago