होम / Rampur By Poll: रामपुर में बगावत, सपा के पूर्व MLC प्रत्याशी ने आजम और आसिम के खिलाफ खोला मोर्चा, खरीदा नामांकन पर्चा

Rampur By Poll: रामपुर में बगावत, सपा के पूर्व MLC प्रत्याशी ने आजम और आसिम के खिलाफ खोला मोर्चा, खरीदा नामांकन पर्चा

• LAST UPDATED : November 17, 2022

Rampur By Poll

इंडिया न्यूज, रामपुर (Uttar Pradesh) ।  उत्तर प्रदेश के रामपुर में उप चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में बगावत शुरू हो गई है। गुरुवार को पूर्व एमएलसी प्रत्याशी मशकूर अहमद मुन्ना ने नामांकन पत्र खरीद लिया है। उन्होंने सपा के पूर्व मंत्री आजम खान और प्रत्याशी आसिम रजा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

मशकूर अहमद मुन्ना तुर्क बिरादरी से आते हैं। रामपुर में ढाई लाख तुर्क वोटर हैं। ऐसे में यदि उन्हें नहीं मनाया गया तो वे पार्टी को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

शहर विधानसभा सीट से आजम खान की विधायकी जाने के बाद यहां उप चुनाव हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने आकाश सक्सेना को अपना उम्मीदवार बनाया है, वहीं दूसरी ओर आजम खान ने सपा प्रत्याशी के रूप में आसिम राजा पर एक बार फिर से दांव लगाया है।

मशकूर अहमद मुन्ना ने हाल ही में सपा के बैनर तले बरेली रामपुर क्षेत्र से एमएलसी का चुनाव लड़ा था। इससे पहले वह जिला परिषद के चेयरमैन भी रह चुके हैं। मशहूर अहमद खान की बगावत सपा प्रत्याशी हाशिम राजा के लिए कड़ी चुनौती के रूप में देखी जा रही है।

देश में लोकतंत्र, विरोध करने का सबको हक
मशकूर अहमद मुन्ना ने कहा कि देश में लोकतंत्र है, राजशाही नहीं हैं। अभी रामपुर में लोकसभा चुनाव निपटा है। घनश्याम लोधी को भाजपा ने टिकट दिया, क्योंकि यहां डेढ़ लाख लोधी वोट हैं। मैं तुर्क हूं, यहां ढाई लाख तुर्क वोट हैं। पार्टी में मेरे साथ अन्याय किया है। मैंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेटर लिखा है। शाम तक इंतजार करूंगा। टिकट नहीं मिला तो राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलूंगा और आगे की रणनीति बनाऊंगा। आसिम रजा सपा दफ्तर के क्लर्क हैं। वे नेता थोड़ी हैं। कोई उन्हें पहचानता तक नहीं है। अब जरूर पहचान लेंगे, क्योंकि उन्हें टिकट मिलेगा। बुलंदशहर और सहारनपुर के नेता रामपुर में पार्टी नहीं चलाएंगे।

यह भी पढ़ें: क्या यूपी को मिलेगा एक दिन का मुख्यमंत्री? सीएम बनने पर अड़ा बुजुर्ग

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox