होम / मिसेज कपूर हुईं आलिया भट्ट, रणबीर कपूर संग लिए सात फेरे Ranveer and Alia took seven rounds

मिसेज कपूर हुईं आलिया भट्ट, रणबीर कपूर संग लिए सात फेरे Ranveer and Alia took seven rounds

• LAST UPDATED : April 14, 2022

आखिरकार वो दिन आ ही गया जब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने शादी कर ली। अब आज से आलिया मिसेज कपूर बन गईं।

इंडिया न्यूज, मुम्बई।

Ranveer and Alia took seven rounds : आखिरकार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक दूजे के पति-पत्नी बन गए। परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में रणबीर और आलिया ने सात फेरे लिए और शादी के बंधन में बंधे। रणबीर कपूर और आलिया की शादी में पत्नी के साथ आकाश अंबानी भी पहुंचे। अब फैंस दोनों की शादी की फोटोज देखने का इंतजार कर रहे हैं।

सुबह पूरी हुई थी मेहंदी की रस्म

आज सुबह दोनों की पहले हल्दी सेरेमनी हुई है। बीते दिन आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की मेहंदी सेरेमनी पूरी हुई। इस खास मौके पर कपल का पूरा परिवार और कुछ खास दोस्त ही नजर आएं। शादी में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां रंग जमाने वाली हैं।

नामी-गिरामी लोग हुए शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि साल की सबसे बड़ी शादी में आमिर खान, अर्जुन कपूर, संजय लीला भंसाली और शाहरूख खान समेत कई लोग शरीक हुए। शादी की सभी रस्में मुंबई की वास्तु अपार्टमेंट में पूरी हुई। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के लिए फैन्स के साथ ही साथ पैपराजी भी एक्साइटिड था।

(Ranveer and Alia took seven rounds)

Also Read : मानवाधिकारों पर भारत को भी बोलने का हक, जयशंकर ने ब्लिंकन को दिया जवाब India also has Right to Speak on Human Rights

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox