Categories: मनोरंजन

Mainpuri: रेप के बाद BA की छात्रा की गला घोंटकर हत्या, फांसी पर लटकाया शव

Mainpuri Rape And Murder Case:

इंडिया न्यूज, मैनपुरी (Uttar Pradesh)। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां बीए की एक छात्रा की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। आरोपी ने इस वारदात को छिपाने के लिए लड़की को फांसी पर फंदे पर लटका दिया और फरार हो गया।

घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब लड़की अपने घर में अकेली थी। इस घटना से इलाके में हड़कंप है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घर में अकेली थी छात्रा, माता-पिता गए थे बाहर

यह पूरा मामला मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली 19 साल की एक लड़की बीए की छात्रा थी। बुधवार को उसके पिता मैनपुरी और मां आगरा में काम से गए थे। वह घर में अपनी छोटी बहन के साथ थी। इसी दौरान गांव का रहने वाला 25 साल का पुष्पेंद्र लोधी घर में घुस आया। उसने छात्रा को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोप है कि छात्रा ने पुलिस से शिकायत करने की धमकी तो आरोपी पुष्पेंद्र बिफर गया। उसने छात्रा के साथ मारपीट की और गला घोंट दिया। इससे छात्रा की मौत हो गई। हत्या करने के बाद आरोपी ने छात्रा के शव को फंदे पर लटका दिया। इसके बाद घर का दरवाजा बंद कर घर से भाग निकला।

घटना के बाद मृतका की छोटी बहन घर के भीतर पहुंची तो उसने शव देखा। इससे उसके होश उड़ गए। उसने शोर मचाकर आसपड़ोस वालों को बुलाया।

घटना के बाद से गांव में तनाव

घटना के बाद गांव के लोग मृतका के घर में एकत्रित हो गए। सूचना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल के साथ एसपी कमलेश दीक्षित भी पहुंच गए। उन्होंने मामले की गहनता से जांच करने के साथ जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी बुला ली गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। इस घटना के बाद से गांव में तनाव है। पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पिता ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया, ‘पीड़िता के पित ने अपनी बेटी के साथ रेप और हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपी पुष्पेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने उसके घर और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। लेकिन अभी वो फरार है।’ एसपी ने आश्वासन देते हुए कहा कि जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एसपी का दावा- जल्द कर लेंगे आरोपी को गिरफ्तार

एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि पीड़िता के पिता ने बेटी के साथ रेप और हत्या का केस आरोपी पुष्पेंद्र के खिलफ दर्ज कराया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम ने उसके घर और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की है। लेकिन अभी वो फरार है। एसपी ने भरोसा दिया है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में सिलेंडर ब्लास्ट से ढह गया मकान, दो बच्चों समेत तीन की मौत

यह भी पढ़ें- Agra: हॉस्पिटल में भीषण आग, डॉक्टर और बेटा-बेटी जिंदा जले

Connect Us Facebook | Twitter

Bhola Nath Sharma

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago