Categories: मनोरंजन

Rapid Expansion of Facilities in Medical Colleges : सरकारी अस्पतालों में जल्द भरे जाएंगे रिक्त पद

इंडिया न्यूज, लखनऊ :

Rapid Expansion of Facilities in Medical Colleges  : प्रदेश में सरकारी अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों में सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जाएगा। इसके तहत अस्पतालों में रिक्त पद जल्द भरे जाएंगे। ये निर्देश शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जर्जर एंबुलेंस को हटाकर नए वाहन खरीदे जाएं। (Rapid Expansion of Facilities in Medical Colleges)

सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए (Rapid Expansion of Facilities in Medical Colleges)

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में इलेक्ट्रिक सेफ्टी, फायर सेफ्टी और स्वच्छता अभियान को प्रभावी तरीके से चलाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि अस्पतालों के इमरजेंसी वार्ड में मरीजों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है।

वैक्सीन के 30 करोड़ से अधिक डोज  (Rapid Expansion of Facilities in Medical Colleges)

यूपी पहला राज्य है, जहां टेस्ट व टीकाकरण दोनों तेजी से चल रहा है। अब तक प्रदेश में लोगों को वैक्सीन के 30 करोड़ से अधिक डोज दिए जा चुके हैं। प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के हर नागरिक को टीका लग चुका है। 83 प्रतिशत से अधिक पात्र वयस्क टीके की दोनों डोज ले चुके हैं। 15-17 आयु वर्ग के 93.20 प्रतिशत किशोरों ने टीका कवर ले लिया है। 24 लाख से अधिक पात्र लोगों को प्री-कॉशन डोज भी दी जा चुकी है। 12 से 14 आयु वर्ग के 10 लाख से ज्यादा बच्चों को भी टीका कवर मिल चुका है। बीते 24 घंटों में 1,20,835 कोविड टेस्ट किए गए, इनमें से 50 कोरोना संक्रमित मिले हैं और 20 लोगों ने संक्रमण को मात दी।

(Rapid Expansion of Facilities in Medical Colleges)
Rahul Pandey

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago