होम / Rapidex: नमो भारत ट्रेन में यात्रियों की कमी, प्रीमियम कोच कीऔर बुरी हालत

Rapidex: नमो भारत ट्रेन में यात्रियों की कमी, प्रीमियम कोच कीऔर बुरी हालत

• LAST UPDATED : November 3, 2023
India News (इंडिया न्यूज़), Rapidex: देश की पहली रीजनल रैपिड रेल नमो भारत में यात्रियों की संख्या 10 हजार से पांच हजार पर सिमट गई है। शुरुआत के पहले दो दिन 10 हजार यात्रियों ने नमो भारत ट्रेन में सफर किया था। वहीं, प्रीमियम कोच में यात्रियों की संख्या स्टैंडर्ड कोच के मुकाबले काफी कम है।
21 अक्तूबर से साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक नमो भारत ट्रेन का संचालन शुरू किया गया था। 17 किलोमीटर की दूरी के संचालन में साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो स्टेशन हैं। छह कोच की नमो भारत ट्रेन संचालन के दौरान महिला कोच के साथ तीन कोच एकदम खाली रहा जबकि कुछ में यात्री बैठे दिखे।

प्रीमियम कोच मे यात्रियों की कमी

स्टेशन पर जब ट्रेन रुकी तो प्रीमियम कोच में पांच से छह यात्री ही बाहर निकल रहे थे। यही हाल दुहाई डिपो से साहिबाबाद की तरफ आने वाले ट्रेन का रहा। मुरादनगर, मेरठ जाने वाले यात्रियों को अभी परेशानी हो रही है। यात्री मोनू ने बताया कि अभी नमो भारत ट्रेन का मेरठ तक संचालन नहीं होने से परेशानी हो रही है। साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक यात्रा के दौरान समय की बचत हो रही है।

बोले यात्री 

नमो भारत ट्रेन चलने  से समय की बचत हो रही है। व्यवस्था काफी अच्छी होने से मेरा रोज का सफर मजेदार कटता है।
– रामपाल सिंह, वसुंधरा

अभी ट्रेन की कई कोच खाली है 

मेरठ तक संचालन शुरू होने पर यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। दुहाई डिपो, दुहाई तक सफर करने के बाद बाहर से ऑटो या बस की सवारी करनी पड़ रही है।
– करन, मुरादनगर

रैपिडएक्स के कारण ऑटो को नहीं मिल रही सवारी

रैपिडएक्स स्टेशन के बाहर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाई गई बस और ऑटो फीडर को सवारी नहीं मिल रही हैं। दिल्ली के आनंद विहार से आने वाली डीटीसी बस खाली जा रही हैं। संचालन के 13 दिन बीत जाने के बाद भी डीटीसी बस और ऑटो में सवारी नहीं मिल रही है। सीईओ संजय कुमार का कहना है कि शुरुआती दौर में सभी स्टेशन के बाहर 10-10 ऑटो लगते थे, लेकिन अभी यात्रियों की कमी होने से एक-एक ऑटो ही लगाते हैं।

छह माह में मेरठ तक चलेगी ट्रेन

शुरुआत के दिनों में 10 हजार यात्रियों ने सफर किया था। इसके बाद यात्रियों की संख्या में उतार चढ़ाव हो रहा है। 5-6 हजार यात्री रोज सफर कर रहे हैं। अभी 17 किलोमीटर के लिए ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। अगले छह माह में मेरठ साउथ तक कुल 42 किलोमीटर नमो भारत का संचालन शुरू होगा। इसके बाद यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी।
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox