होम / अटाला बवाल के साजिशकर्ता जावेद पंप पर लगा रासुका

अटाला बवाल के साजिशकर्ता जावेद पंप पर लगा रासुका

• LAST UPDATED : July 16, 2022

इंडिया न्यूज, Prayagraj Violence : प्रयागराज के अटाला में 10 जून को हुए बवाल के मास्टर माइंड जावेद मोहम्मद उर्फ जावेद पंप पर एक और बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने उस पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाया है। पुलिस की रिपोर्ट का संज्ञान लेकर डीएम ने कार्रवाई का आदेश जारी किया है। जावेद पिछले 36 दिनों से जेल में है।

कुछ ही घंटों बाद किया था गिरफ्तार

जेके आशियाना निवासी जावेद मोहम्मद को पुलिस ने अटाला बवाल के कुछ घंटों बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। बाद में खुलासा किया था कि वह इस पूरे मामले का मास्टर माइंड है और उसने ही हिंसा भड़काने के लिए साजिश रची। गिरफ्तार करने के दो दिन बाद ही उसे नैनी से देवरिया जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। पुलिस की ओर से उसके खिलाफ रासुका की कार्रवाई की संस्तुति करते हुए उच्चाधिकारियों के माध्यम से रिपोर्ट डीएम को भेजी गई थी।

देविरया जेल में भेजा गया आदेश

जावेद पंप पर रासुका लगाने का आदेश जारी होने के साथ ही इसका तामीला देवरिया जेल में भी करा दिया गया है। जिला पुलिस की एक टीम ने शनिवार को देवरिया जेल पहुंचकर जेल प्रशासन को आदेश तामील करा दिया।

यह भी पढे़ः छेड़खानी में कालिख पोत जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया, वीडियो वायरल

Connect With Us : Twitter | Facebook

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox