Categories: मनोरंजन

Relief to Farmers : 24 घंटे में फसल नुकसान भरपाई , ऑनलाइन प्लेटफार्म तैयार

इंडिया न्यूज, लखनऊ :  

 Relief to Farmers : प्रदेश में किसानों को फसल नुकसान की भरपाई ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे में देने की व्यवस्था लागू होगी। राहत आयुक्त कार्यालय ने कृषि अनुदान के मद में किसानों को भुगतान की पारदर्शी व्यवस्था लागू करने के लिए नुकसान की भरपाई का पैसा समय से देने के लिए सभी दस्तावेजों को डिजिटलाइज करा रहा है। वर्ष 2021-22 में 14.98 किसानों को 526 करोड़ रुपये दिए गए हैं। कृषि अनुदान के मामलों में किसी तरह की देरी न होने पाए इसके पूरे इंतजाम किए गए हैं। जिलों से ऑनलाइन ब्यौरा दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर प्रभावित किसानों को सहायता राशि मिल जाएगी। (Relief to Farmers)

 

सूचना उपलब्ध कराने की व्यवस्था लागू (Relief to Farmers)

लाभार्थियों के चयन से लेकर डिजिटल मंजूरी और खाते में धनराशि हस्तांतरित करने तक पूरी प्रक्रिया को डिजिटलाइज करने के लिए पोर्टल बनाया गया। इसके साथ ही खराब मौसम की चेतावनी को किसानों तक पहुंचाने के लिए इंटीग्रेटेड अर्ली वार्निंग सिस्टम को और प्रभावी बनाया जा रहा है। प्रदेश के सभी ग्राम प्रधान, किसानों पुलिस कर्मियों, आशा, आंगनबाड़ी सहित सभी लोगों को समय से सूचना उपलब्ध कराने की व्यवस्था लागू की गई है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली के प्रति भी सचेत करने का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिससे किसानों को हर संभव सहायता मिल सके।

(Relief to Farmers)

यह भी पढ़ेंः तालाब में डूब रहे बड़े भाई को बचाने के छोटे ने गवां दी जान

Connect With Us : Twitter Facebook

Rahul Pandey

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago