होम / Retired IFS Shoots himself in Lucknow : रिटायर आईएफएस ने बाथरूम में गोली मारी

Retired IFS Shoots himself in Lucknow : रिटायर आईएफएस ने बाथरूम में गोली मारी

• LAST UPDATED : February 25, 2022

Retired IFS Shoots himself in Lucknow 

इंडिया न्यूज, लखनऊ :

Retired IFS Shoots himself in Lucknow : रिटायर आईएफएस अधिकारी ने शुक्रवार को खुद को गोली से उड़ा लिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि परिवारीजन उनको लेकर सहारा अस्तपाल गये। जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। पुलिस ने बाथरूम से लाइसेंसी रिवॉल्वर व चश्मा बरामद किया है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि रिटायर आईएफएस अधिकारी काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पत्नी गई थी रिश्तेदार के यहां Retired IFS Shoots himself in Lucknow 

एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव ने बताया मूलरूप से सुल्तानपुर के बिल्हरी गांव निवासी आईएफएस अतिबल सिंह (67) चीफ फारेस्ट आॅफिसर के पद से रिटायर थे। वह अपने परिवार के साथ विशालखंड-2 स्थित आवास पर रहते थे। परिवार में पत्नी आशा सिंह, बेटा अभिषेक सिंह व दो बेटियां आकांक्षा सिंह व अनामिका सिंह के साथ रहते थे। बड़ी बेटी आकांक्षा सिंह की शादी हो चुकी है।

वहीं छोटी बेटी भी वन विभाग में हाल ही में चयनित हुई है। वहीं बेटा अभिषेक सिंह नोएडा में नौकरी करता है। घर पर अतिबल सिंह के साथ उनकी पत्नी आशा सिंह और दो नौकर थे। पत्नी आशा सिंह एक नौकर शिवमंगल सिंह के साथ विपुलखंड स्थित एक परिचित के घर गई थी। करीब 11.30 बजे दूसरा नौकर लखीमपुर निवासी रामू किचन में खाना बना रहा था।

इसी दौरान रामू ने बाथरूम से गोली चलने की आवाज सुनी। गोली की आवाज सुनकर वह बाथरूम की तरफ गया। जहां रिटायर आईएफएस अतिबल सिंह खून से लथपथ पड़े मिले। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

रीढ़ व घुटने की बीमारी से थे परेशान Retired IFS Shoots himself in Lucknow 

रिश्तेदार अवनीश सिंह ने बताया कि रिटायर आईएफएस अधिकारी काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनको पहले घुटने में दिक्कत आई। फिर धीरे-धीरे कर रीढ़ की हड्डियों तक बीमारी पहुंच गई। उनको चलने फिरने में दिक्कत हो रही थी। कमर में हमेशा मेडिकल बेल्ट लगाना पड़ता था। इलाज भी चल रहा था लेकिन इस बीमारी के कारण वह काफी चिड़चिडे़ हो गए थे।

बेहोश हो गई पत्नी आशा 

अतिबल सिंह को खून से लथपथ हालत में परिवारजन सहारा अस्पताल लेकर पहुंचे। डाक्टरों ने यहां परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पति की मौत की खबर जैसे ही आशा ने सुनी वह अचेत हो गईं। आशा को आनन फानन परिवारजन ने अस्पताल में भर्ती कराया। आशा की हालत नाजुक बताई जा रही है।

दर्द से छुटकारा पाने को दे रहा हूं जान Retired IFS Shoots himself in Lucknow 

पुलिस के मुताबिक जिस बाथरूम में रिटायर आईएफएस अधिकारी ने खुदकुशी की थी। वह कमरे के अंदर है। कमरे में एक सुसाइड नोट मिला है। जिस पर अतिबल सिंह ने लिखा हे। रीढ़ की हड्डी का दर्द बढ़ रहा है। भीषण दर्द से परेशान रहता हूं। इलाज से भी कोई लाभ नहीं मिल रहा है। इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए ही जान दे रहा हूं।

Also Read : Ukraine Defence Ministry Claims : हमने रूस के 1000 से ज्यादा सैनिक मार गिराए

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox