होम / Road Accident: बीसीएम और बस के टकराने से बड़ी दुर्घटना, 21 घायल, 6 की मौत

Road Accident: बीसीएम और बस के टकराने से बड़ी दुर्घटना, 21 घायल, 6 की मौत

• LAST UPDATED : December 14, 2022

Road Accident

इंडिया न्यूज, फिरोजाबाद (Uttar Pradesh)। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई। एक बीसीएम और बस के बिच भयानक टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गयी। वहीं 21 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बस में 60 यात्री थे सवार
दुर्घटना उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में स्थित आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे पर घटी। दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गयी, वहीं 21 यात्री घायल हो गए हैं। मौके पहुंची पुलिस द्वारा घायलों का इलाज इटावा के सैफई के अस्पताल में चल रहा है। मिली जानकारी अनुसार दुर्घटना के दौरान हादसे का शिकार हुई बस में करीब 60 लोग मौजूद थे। जानकारी अनुसार बस लुधियाना से रायबरेली जा रही थी। दुर्घटना में मारे गए 6 मृतकों में 14 महीने का एक बच्चा, एक महिला और चार पुरुष शामिल हैं। वहीं 19 यात्री सही सलामत हैं।

यह भी पढ़ें: Prayagraj: नियमित श्रृंगार गौरी पूजा मामले की सुनवाई जारी, हिंदू उस स्थान पर नियमित कर रहे थे पूजा

Connect Us Facebook | Twitter

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox