होम / Road Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, कोहरे के कारण खाईं में गिरी बस

Road Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, कोहरे के कारण खाईं में गिरी बस

• LAST UPDATED : December 20, 2022

Road Accident

इंडिया न्यूज, ग्रेटर नोएडा (Uttar Pradesh)। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। सोमवार सुबह कोहरे के वजह से बस खाईं में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पोल्स बल और रेस्क्यू टीम पहुंची। हादसे के बाद बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गे है।

30 से 40 फ़ीट गहरी खाईं में गिरी बस
मंगलवार की सुबह उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। मिली जानकारी अनुसार बस दिल्ली जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस के आगे एक कंटेनर चल रहा था। कंटेनर ने अचानक से ब्रेक लगा लिया। मगर कोहरे के कारण बस को इसका अंदाजा नहीं लगा और वह कंटेनर में जा टकराई। कंटेनर में टकराने के बाद बस ग्रिल तोड़ती हुई 30 से 40 फ़ीट गहरी खाईं जा गिरी।

1 की मौके पर मौत, कई घायल
कोहरे के कारण हुए सड़क हादसे में सड़क खाईं में जा गिरी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंची। रेस्क्यू की टीम और पुलिस बल द्वारा रेस्क्यू कर सभी यात्रियों को बस के बाहर निकला गया। हादसे में 1 की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 2 दर्जन से ज्यादा लोग हादसे में घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी अनुसार दुर्घटना के समय बस में करीब 60 यात्री मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: Kanpur: दहेज हत्या के 3 आरोपियों को 10 साल के कारावास की सजा, पीड़िता ने आग लगाकर की थी आत्महत्या 

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox