Categories: मनोरंजन

बेकाबू बस-ऑटो में भिड़ंत से एक महिला की मौत, तीन की हालत नाजुक

इंडिया न्यूज, झांसी (Road Accident news) : झांसी-मऊरानीपुर हाईवे पर बेकाबू बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। इसमें तीन लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने तुरंत घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

रामराजा के दर्शन कर लौट रहे थे घर

बांदा निवासी एक परिवार ओरछा रामराजा के दर्शन करने गया था। सभी दर्शन करने के बाद ऑटो से वापस लौट रहे थे। उन्हें शाम पांच बजे झांसी स्टेशन से बांदा के लिए बस पकड़नी थी। सभी ऑटो में बैठकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे के बाद सवारियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में बांदा के डिंगवाही निवासी लोहन सिंह की पत्नी सुनीता (53) की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा 10 लोग घायल हो गए है।

यह भी पढ़ेंः  बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स: दिल्ली ने दिव्या काकरान को यूपी की खिलाड़ी बताकर बनाई दूरी, योगी देंगे 50 लाख का इनाम

यह भी पढ़ेंः ताजिया निकालने के दौरान एचटी लाइन की चपेट में आने से 24 लोग झुलसे

यह भी पढ़ेंः रक्षाबंधन पर महिलाओं को आज रात से नि:शुल्क यात्रा, 48 घंटे मिलेगी सुविधा

Connect With Us : Twitter | Facebook

 

 

Ajay Dubey

India News Senior Sub Editor. Danik jagran & Amarujala as a City & Crime Reporter 15 Years.

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago