Categories: मनोरंजन

Road Accident in Gonda : खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी पिकअप, तीन की मौत, 40 घायल

इंडिया न्यूज, गोंडा।

Road Accident in Gonda : तरबगंज-नवाबगंज मार्ग पर रानीपुर दुर्जनपुर पुल के एप्रोच मार्ग की खाईं में श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप गिर गई। हादसा सोमवार की सुबह हुआ। गाड़ी में सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 40 लोग जख्मी हो गए। सभी बहराइच जिले के निवासी हैं। सभी लोग संगम स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में लोगों की मृत्यु पर शोक जताया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने हादसे में घायलों के उपचार व प्रभावित लोगों की मदद तथा राहत के निर्देश दिए हैं।

प्रयागराज संगम स्नान के लिए जा रहे थे श्रद्धालु (Road Accident in Gonda)

मुंडेरवा बहराइच के ठकुराइन प्रवाह इकौना और पयागपुर के कुछ लोग बैठकर प्रयागराज संगम स्नान के लिए जा रहे थे। तरबगंज थाने से 10 किलोमीटर दूरी पर दुर्जनपुर घाट पुल का एप्रोच मार्ग रानीपुर पहाड़ी स्थित पंडित जगनारायण शुक्ल स्मारक महाविद्यालय के सामने तीव्र मोड़ पर बना है। जहां पहले रिफ्लेक्टर भी लगाए गए थे। तरबगंज थाने की पुलिस ने बैरिकेडिंग भी लगा रखी थी। जिससे चालक को दूर से ही मोड़की स्थित दिख जाती थी। लेकिन लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बीच रिफ्लेक्टर और पुलिस की बैरिकेडिंग गायब हो गई। लिहाजा घने कोहरे में प्रतिदिन गाड़ियां इस मोड़ पर पलट रही हैं।

अक्सर होते रहते हैं हादसे (Road Accident in Gonda)

इस स्थान पर अक्सर हादसे होते रहते हैं। शनिवार की रात भी एक-एक घंटे के अंतराल पर दो वाहन खाई में गिर गए थे। जिसमें सवार लगभग एक दर्जन लोग चोटिल हुए हैं जिनमें पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। शनिवार की देर रात सबसे पहले अनियंत्रित हो एक सवारियों से भरी स्कार्पियो गहरे खाई में चली गई। उसी के कुछ देर बाद एक होंडा कार भी नियंत्रण खोकर खाई में गिरी स्कार्पियो के ऊपर जा गिरी। जिससे दोनों वाहनों में सवार 12 लोगो को चोटें आई।

(Road Accident in Gonda)

Also Read : Congress’s Fourth List Released : कांग्रेस की चौथी सूची जारी, 61 में 24 महिला प्रत्याशी

Connect With Us: Twitter Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

4 weeks ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

4 weeks ago