होम / Road Accident on Agra-Gwalior Highway : कंटेनर में तीन घंटे फंसे रहे मां-बेटे, मौत

Road Accident on Agra-Gwalior Highway : कंटेनर में तीन घंटे फंसे रहे मां-बेटे, मौत

• LAST UPDATED : March 4, 2022

Road Accident on Agra-Gwalior Highway

Road Accident on Agra-Gwalior Highway

इंडिया न्यूज, आगरा : Road Accident on Agra-Gwalior Highway आगरा में ग्वालियर हाईवे (Gwalior Highway in Agra) स्थित नगला माकरोल पर गुरुवार रात दो बजे तेज रफ्तार कंटेनर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। इसमें खंदौली निवासी सिपाही सतपाल सिंह की पत्नी आंचल और छह साल के बेटा फंस गया, जबकि सिपाही समेत चालक को घायलावस्ता में अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद हाइवे पर जाम लग गया। पुलिस ने तीन घंटे मशक्कत के बाद कंटेनर में फंसे मां-बेटे को बाहर निकाला तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

ललितपुर में है तैनात सिपाही

सतपाल सिंह खंदौली के नगला अर्जुन के रहने वाले हैं। वह ललितपुर में तैनात हैं। गुरुवार को वो ललितपुर से अपनी पत्नी आंचल और छह वर्षीय बेटे अंशु के साथ घर आ रहे थे। कंटेनर में उनका सामान भी था। रात तकरीबन दो बजे ग्वालियर हाईवे स्थित नगला माकरोल के पास भीषण हादसा हो गया।

Also Read : Six youthsThrashed with Bat in Agra : भाजपा नेता के पुत्र पर जानलेवा हमला, तमंचे से फायर

लोगों की खुल गई नींद

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के लोगों की नींद खुल गई। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। पुलिस भी घटनास्थल पर आ गई। घायल सिपाही सत्यपाल सिंह और चालक को अस्पताल भेज दिया। वहीं सिपाही की पत्नी और बेटा कैंटर में फंस रहे। उन्हें शुक्रवार सुबह पांच बजे कैंटर से बाहर निकाला गया। मगर, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया। मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Also Read : Missing Youth’s Body Found a Month Ago : कुत्तों ने खोदी मिट्टी तो निकला युवक का शव

Read More : India Won 1st Match of Davis Cup : डेविस कप में भारत की पहली जीत

Read More : Australian Open Singles Champion 2022 राफेल नडाल ने अपने करियर का दूसरा ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता, फाइनल में डेनियल मेदवेदेव को हराया

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox