Categories: मनोरंजन

मोक्षायतन योग संस्थान में बोले आरएसएस प्रमुख, स्वयं दुखमुक्त होने के बाद दुनिया को दुखमुक्त करना

इंडिया न्यूज, सहारनपुर:

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत शनिवार को सहारनपुर में थे। मोक्षायतन योग संस्थान के 49वें स्थापना दिवस समारोह में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने योग की महत्ता को उजागर किया। इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद थीं।

मुख्य वक्ता के तौर बोले

पद्मश्री योगगुरु भारत भूषण के संस्थान में संघ प्रमुख मोहन भागवत मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंचे थे। यहां पर मोहन भागवत ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने यह दायित्व हमें दिया है। दुखमुक्त होने के बाद हमें दुनिया को दुखमुक्त करना है। हमेशा समुद्र की लहरें होती हैं, लहरों के समुद्र नहीं होते। स्वयं दुखमुक्त होने के बाद दुनिया को दुखमुक्त करना, यही भारत है। उन्होंने कहा कि योग का मतलब है झुकना।

कलाकार कला की साधना करते हुए परम तत्व तक पहुंच जाते हैं। हमारे यहां जीवन में बुद्धि शरीर के लिए नहीं है। मनुष्य के अस्तित्व का सूत्र एक है, इसे जो समझ लेता है उसका कोई शत्रु नहीं रहता, कोई दुख नहीं रहता। ऐसा जीवन जीकर दिखाना हमारा दायित्व है। इसके अब कई प्रमाण मिल रहे हैं।

योग हमें समुदाय पर्यावरण प्रकृति से जोड़ता है

आरएसएस प्रमुख ने कहा कि एक बार तो वैज्ञानिकों ने यह कहा कि भगवान हैं तो उनको उनकी टेस्ट ट्यूब में आना होगा, अब विज्ञान समझने लगा है। अब विज्ञान गणित से प्राप्त होता है। मन से परे बुद्धि, बुद्धि से परे जो है वह सत्य है। वो अर्थ काम। मोक्ष को समझते हैं, लेकिन मोक्ष के लिए जो धर्म चाहिए वो उनके पास नहीं है। योग हमें समुदाय पर्यावरण प्रकृति से जोड़ता है। कलाकार कला की साधना करते हुए परम् तत्व तक पहुंच जाते हैं।

यह भी पढ़ेंः यूपी में मालगाड़ी डिरेल हुई, 12 वैगन पलटने से रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया

यह भी पढ़ेंः रथयात्रा के दौरान करंट से बड़ा हादसा, बच्चों समेत 11 लोगों की मौत

Connect With Us : Twitter Facebook

Asheesh Shrivastava

I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago