Categories: मनोरंजन

Ruckus in the Municipal Corporation office in Aligarh : वेतन न मिलने पर सफाई कर्मियों ने नगर निगम में की तोड़फोड़, हंगामा

Ruckus in the Municipal Corporation office in Aligarh

इंडिया न्यूज, अलीगढ़ : Ruckus in the Municipal Corporation office in Aligarh राजकीय कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी (the Government Agricultural and Industrial Exhibition) में काम का पैसा नहीं मिलने से नाराज ठेका सफाई कर्मचारियों (contract sanitation workers) ने नगर निगम कार्यालय (Municipal Corporation) सेवा भवन में जमकर तोड़फोड़ और हंगामा किया। गुस्साए सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम के कर्मचारियों को कमरे में बंद (locked the employees)कर दिया। इससे नगर निगम में अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों से भी सफाई कर्मचारियों की नोकझोंक हुई। पुलिसकर्मियों के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ।

193 ठेका सफाई कर्मियों का नहीं हुआ भुगतान

नुमाइश के दौरान काम करने वाले 193 ठेका सफाई कर्मचारियों के पारिश्रमिक का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। महीनों से सफाई कर्मचारी पैसे के लिए नगर निगम का चक्कर लगा रहे थे। होली नजदीक है। इस पर आक्रोशित सफाई कर्मचारी शुक्रवार को सेवा भवन पहुंच गए और हंगामा करने लगे। सेवा भवन के प्रवेश द्वार के पास लगे पंखे, गमले को तोड़ दिया। कुछ कर्मचारी प्रथम एवं द्वितीय तल पर भी पहुंच गए और गमला, अग्निशमन यंत्र एवं खिड़की आदि के शीशे तोड़ दिए। कर अधीक्षक राजेश गुप्ता के कार्यालय के बाहर लगी नेम प्लेट को क्षतिग्रस्त किया। प्रथम तल पर एक कमरे के बाहर का हैंडिल लगाकर कर्मचारियों को अंदर बंद कर दिया।

Also Read : Was Contesting from Sirathu Seat of UP : महिला ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को हराया

अधिकारी मौके पर पहुंचे Ruckus in the Municipal Corporation office in Aligarh

अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त, सहायक नगर आयुक्त टीपी सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। हालात को देखकर पुलिस फोर्स को बुला लिया गया। ठेका सफाई कर्मियों एवं कर्मचारी नेताओं की नगर निगम के अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई। नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी नेताओं के बीच लंबी बातचीत के बाद मामला शांत हुआ। नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी ने बताया कि नगर निगम जल्द ही सफाई कर्मचारियों के पारिश्रमिक का भुगतान कर देगी।
अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने बताया कि ठेका कर्मचारियों का भुगतान दो-तीन दिन में हो जाएगा। सफाई कर्मचारियों द्वारा गमले आदि तोड़े गए हैं। अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। तोड़फोड़ करने वाले लोग नगर निगम के कर्मचारी नहीं है।

Also Read : There is a Ruckus Between the SPs in the Jasrana Seat of Firozabad : प्रमाण पत्र में देरी पर सपाइयों पथराव-फायरिंग कर 12 वाहनों को तोड़ा

Read  More : Former Commissioner Won from Kannauj Sadar Seat : सपा गढ़ में 20 साल बाद खिला कमल

Also Read : Uttar Pradesh Election Result 2022 live Updates : यूपी में भाजपा ने छुआ बहुमत का आंकड़ा, 230 सीटों पर आगे, सपा को 112 पर बढ़त

Connect With Us : Twitter Facebook

 

Ajay Dubey

India News Senior Sub Editor. Danik jagran & Amarujala as a City & Crime Reporter 15 Years.

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

4 weeks ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

4 weeks ago