होम / Saharanpur: फुटपाथ पर बैठी महिला को पैसे देकर उलझाया, फिर गोद से बच्चा लेकर भाग निकला

Saharanpur: फुटपाथ पर बैठी महिला को पैसे देकर उलझाया, फिर गोद से बच्चा लेकर भाग निकला

• LAST UPDATED : November 5, 2022

Saharanpur

इंडिया न्यूज, सहारनपुर (Uttar Pradesh) । उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से बच्चा चोरी की खबर सामने आई है। लगातार बच्चा चोरी के बढ़ते मामलों के बीच आज एक और घटना सामने आई है। जिले के सदर बाजार इलाके में एक बदमाश, मां की गोद से बच्चा छीनकर भाग गया। यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह मामला सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। बच्चा चोर गिरोह बिना किसी खौफ के बच्चा चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है।

मां की गोद से बच्चा लेकर भागा आरोपी
बच्चे की मां ने महिला थाने में घटना की शिकायत दर्ज करवाई है। बच्चा चोरी की यह घटना शुक्रवार देर रात 12 बजे के आसपास की है। मिशन कंपाउंड के कैंप की कॉलोनी में एक घर के बाहर हिना नामक महिला अपने 7 महीने के बेटे शिवा को दूध पिला रही थी। तभी एक युवक आता है और महिला के पास पहुंच कर उससे बातचीत करने लगता है। बदमाश ने महिला को 10 रु भी दिये।

आरोपी की तलाश कर रही पुलिस
युवक महिला की गोद में क्या है? तो महिला बताती है कि मेरा बेटा है। महिला कपड़ा हटाकर उसे दिखाती है। जैसे ही महिला कपड़ा हटाती है, बदमाश बच्चे को महिला से छीनकर भाग जाता है। महिला उसके पीछे भागती है लेकिन उसे पकड़ने में नाकाम रहती है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपी को तलाशना शुरू कर दिया है। महिला ने बताया कि वह कबाड़ बीनकर और भीख मांगकर अपना गुजारा करती है।

यह भी पढ़ें: डबल मर्डर से मचा हड़कंप, एक ही परिवार के दो लोगों की गोली मारकर हत्या

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox