अंतिम दर्शन के लिए फतेहपुर से भाजपा सांसद साध्वी निरंजन ज्योति भी पहुंची थीं। वे मंच पर चढ़कर मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दे रही थीं। तभी धक्का-मुक्की मं वे गिर गईं।
Saifai News
इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh) । सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का उनके पैतृक गांव सैफई में अंतिम संस्कार किया गया। बेटे अखिलेश यादव ने चिता को मुखाग्नि दी। इससे पहले मुलायम का पार्थिव शरीर मेला मैदान में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। यहां मंच बना था। अंतिम दर्शन के लिए फतेहपुर से भाजपा सांसद साध्वी निरंजन ज्योति भी पहुंची थीं। वे मंच पर चढ़कर मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दे रही थीं। तभी धक्का-मुक्की मं वे गिर गईं।
साध्वी को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां बाएं हाथ का सीटी स्कैन किया गया। सीटी स्कैन में हाथ में फ्रैक्चर आया है। हाथ में प्लास्टर चढ़ाया गया है। साध्वी निरंजन ज्योति हिमस्खलन से शहीद हुए फतेहपुर के जवान को श्रद्धांजलि देने के बाद सैफई पहुंची थीं।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व रक्षामंत्री धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव को श्रद्धाजंलि देने के लिए सैफई में जनसैलाब उमड़ पड़ा।
नेपाल के प्रधामंत्री ने मुलायम के निधन पर जताया शोक
नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक प्रख्यात समाजवादी नेता बताया। उन्होंने कहा, एक प्रख्यात समाजवादी नेता के रूप में मुलायम सिंह यादव ने न सिर्फ भारत बल्कि और बाहर के कई लोगों के जीवन को स्पर्श किया।
मुलायम सिंह यादव की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब
समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व रक्षामंत्री धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव को श्रद्धाजंलि देने के लिए सैफई में जनसैलाब उमड़ पड़ा। डेढ़ लाख से ज्यादा लोग पहुंचे। सभी अपने नेता के अंतिम दर्शन करने के लिए उतावले दिखाई दिए। लोगों में एक-दूसरे को धकेलकर आगे बढ़ने की होड़ मची रही। मंच पर सांसद से लेकर विधायक और यहां तक कि बड़े नेता भी लाइन में लगे। दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, राज्य मंत्री असीम अरुण, सांसद रीता बहुगुणा जोशी, देवेंद्र सिंह भोले, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी लाइन में लगकर ही मंच श्रद्धाजंलि अर्पित की।
यह भी पढ़ें- अधूरी ख्वाहिशों के साथ चले गए नेताजी
ertertee
India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…
India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Lucknow Rape Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…