फिल्म ‘टाइगर 3’ से सलमान खान की फोटो हुई लीक!

इंडिया न्यूज, मुंबई:
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में भाईजान हाल ही में विदेश रवाना हुए। सलमान खान के साथ ही कैटरीना कैफ भी विदेश रवाना हुई हैं, जिसकी तस्वीरें हाल ही में सामने आई थीं। इन तस्वीरों के बाद अब सलमान खान की एक और फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। जिसे लेकर दावा किया जा रहा है सलमान खान की यह फोटो उनकी फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग के दौरान की है। बताया जा रहा है कि भाईजान का यह लुक टाइगर 3 से ही है। इस फोटो में सलमान खान क्रू के साथ खड़े नजर आ रहे हैं और बेहद अलग लुक में दिखाई दे रहे हैं। वायरल हो रही फोटो में सलमान खान को व्हाइट टीशर्ट, रेड जैकेट और सिर पर रेड बैंडाना पहने देखा जा सकता है। उनकी दाढ़ी लाल और लंबी है और बाल भी कंधे तक बढ़े दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर सलमान खान का यह लुक ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। कई यूजर कमेंट करते हुए भाईजान के इस लुक पर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इस लुक में सलमान खान को पहली बार में पहचान पाना मुश्किल हो रहा है। यूजर्स ने भी फोटो पर कमेंट करते हुए कुछ ऐसी ही प्रतिक्रिया दी है। बता दें, सलमान खान टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म की शूटिंग में बहुत बिजी हैं।

amit gupta

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago