होम / Sanjeev Balyan and Naresh Tikait meet : नरेश टिकैत का हाल जानने पहुंचे बालियान, किसान आंदोलन के बाद पहली बार पहुंचे सिसौली

Sanjeev Balyan and Naresh Tikait meet : नरेश टिकैत का हाल जानने पहुंचे बालियान, किसान आंदोलन के बाद पहली बार पहुंचे सिसौली

• LAST UPDATED : January 17, 2022

इंडिया न्यूज, मुजफ्फरनगर।

Sanjeev Balyan and Naresh Tikait meet : केंद्रीय पशुपालन मंत्री संजीव बालियान ने सिसौली पहुंचकर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत का हाल जाना। पिछले दिनों चौधरी नरेश के कंधे का ऑपरेशन हुआ है। किसान आंदोलन के बाद केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान पहली बार सिसौली पहुंचे हैं। नरेश टिकैत पिछले सप्ताह नहाने के दौरान बाथरूम में गिर गए थे। इससे उनके बाएं कंधे में गंभीर चोट लगी थी। नोएडा के अस्पताल में उनके कंधे का ऑपरेशन हुआ। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी भी उनसे मिलने पहुंचे थे।

अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं नरेश टिकैत (Sanjeev Balyan and Naresh Tikait meet)

हादसे की जानकारी मिलने के बाद रालोद अध्यक्ष भी अस्पताल पहुंचे थे। चौधरी टिकैत से बातचीत की और कुशलक्षेम जाना। भाकियू अध्यक्ष के पुत्र गौरव टिकैत ने बताया कि पूरी तरह ठीक हैं। ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद भाकियू अध्यक्ष के सिसौली स्थित आवास पर लोगों की आवाजाही लगी है। सोमवार को केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भी नरेश टिकैत के आवास पर पहुंचे और उनका कुशलक्षेम पूछा। बता दें कि लंबे समय तक चले किसान आंदोलन के दौरान किसानों ने भाजपा नेताओं की सिसौली में एंट्री बैन कर दी थी।

(Sanjeev Balyan and Naresh Tikait meet)

Also Read : Uturn of Tikait on Supporting SP and RLD : सपा-रालोद को समर्थन पर टिकैत का यूटर्न, बोले- चुनाव में हम किसी के साथ नहीं

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox