होम / SBSP Released 5 Candidates List: सुभासपा ने जारी की 5 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट, गाजीपुर की जहूराबाद सीट से मैदान में ओमप्रकाश राजभर

SBSP Released 5 Candidates List: सुभासपा ने जारी की 5 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट, गाजीपुर की जहूराबाद सीट से मैदान में ओमप्रकाश राजभर

• LAST UPDATED : January 31, 2022

SBSP Released 5 Candidates List

इंडिया न्यूज़, लखनऊ:
SBSP Released 5 Candidates List: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है। सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने खुद और अपने बेटे के सहित 5 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। राजभर ने वाराणसी के शिवपुर विधानसभा क्षेत्र से अपने बेटे अरविंद राजभर को प्रत्याशी के तौर पर उतारा है। इसी सीट से योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री और राजभर समाज के चेहरे अनिल राजभर भाजपा विधायक हैं।

अपने सिंबल पर चुनाव लड़ेगी सुभासपा

ओमप्रकाश राजभर गाजीपुर की जहुराबाद विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। प्रदेश अध्यक्ष सुनील अर्कवंशी हरदोई के संडीला विधानसभा, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव और ओमप्रकाश के बेटे अरविंद राजभर शिवपुर से, सीतापुर से मनोज राजवंशी मिश्रिख और बल्हा से ललिता पासवान को टिकट दिया है। सुभासपा इन पांचों सीटों पर अपने सिंबल पर चुनाव लड़ेगी।

Read More: ECI Extends Ban On Rallies Till Feb 11: चुनाव आयोग ने रैलियों पर प्रतिबन्ध को 11 फरवरी तक बढ़ाया, सभाओं में 1000 लोगों को शामिल होने की अनुमति

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox