Categories: मनोरंजन

Scorching Heat in Meerut : अगले 4 दिन और झेलनी पड़ेगी भीषण गर्मी, तपन

इंडिया न्यूज, मेरठ

Scorching Heat in Meerut : मेरठ में अगले चार दिनों तक भीषण गर्मी और तपन से राहत नहीं मिलने वाली। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पिछले 10 दिनों से पारा 40 से 43 पर अटका है। आने वाले चार दिनों में तापमान इसी के आसपास रहेगा। 15 जून के बाद कुछ राहत मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। (Scorching Heat in Meerut)

42.1 डिग्री रहा शुक्रवार को पारा  (Scorching Heat in Meerut)

शुक्रवार को मेरठ में तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। लोगों ने जगह-जगह शर्बत बांटकर राहगीरों को तपती गर्मी में ठंडक का अहसास कराया। इसके बावजूद शाम 5 बजे तक बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। शनिवार को सुबह से ही तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका है। जो दोपहर होते होते 40 के पार हो जाएगा। शाम का तापमान दो से तीन डिग्री गिरकर 37 से 38 डिग्री तक पहुंच जाता है। लेकिन तपन और हवा न चलने के कारण लोगों का रात काटना भारी हो रहा है।

शुष्क मौसम में दिनभर तप रहा बदन (Scorching Heat in Meerut)

तेज धूप, लू के गर्म थपेड़े और भीषण गर्मी के कारण लोग कितना भी पानी पियें शरीर में ठंडक का अहसास नहीं हो रहा। बच्चों से लेकर बड़ों का बदन गर्मी से तप रहा है। ऐसा लग रहा है मानो शरीर और मौसम दोनों से आग बरस रही हो। मजबूरी में लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। गर्मी के कारण हवा में पीएम 2.5 का स्तर भी बढ़ रहा है। मेरठ का एक्यूआई 200के पार हो चुका है।

(Scorching Heat in Meerut)

यह भी पढ़ेंः इटावा में महिला थानाध्यक्ष ने सिपाही संग लिए सात फेरे 

Connect With Us : Twitter | Facebook

Rahul Pandey

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago