Categories: मनोरंजन

यूपी में प्रचंड़ गर्मी, लखनऊ में टूटा रिकार्ड तो बांदा में तापमान 47.8 डिग्री

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

यूपी में गर्मी कहर ढा रही है। हालात यह है कि तेज धूप और गर्म हवा के कारण प्रचंड़ गर्मी ने हाल बेहाल कर दिया है। लखनऊ में गर्मी ने 23 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। वहीं आज बांदा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। वहां का तापमान 47.8 डिग्री दर्ज हुआ। हालात यह है कि दिन के समय घर के बाहर वह लोग निकल रहे हैं जिनके लिए बाहर जाना बहुत जरूरी हो जाता है। सड़कों पर भी लगभग सन्नाटा पसरा रहता है।

भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग की चेतावनी है कि भीषण गर्मी का प्रकोप अभी जारी रहेगा। अप्रैल माह में इतनी गर्मी का प्रकोप लम्बे समय से नहीं देखा गया है। अप्रैल महीने में इस बार औसत तापमान 40.22 डिग्री सेल्सियस है। वैसे तो अप्रैल का औसत तापमान हर वर्ष 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे ही रहा है। अप्रैल के बाद मई के महीने में भी लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

23 वर्ष पुराना रिकार्ड टूटा

राजधानी लखनऊ में भी गर्मी का 23 वर्ष पुराना रिकार्ड टूटा है। अप्रैल में पहली बार लखनऊ में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पार हुआ है। राजधानी लखनऊ में 29 अप्रैल को अब तक की सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी और अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 30 अप्रैल 1999 को 45 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था, जो अब तक का सबसे ज्यादा था। कानपुर में भी 1973 के बाद शुक्रवार को सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी और अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बांदा सबसे गर्म रहा

वहीं प्रदेश का बांदा शुक्रवार को 47.4 डिग्री सेल्सियस के तापमान साथ देश में सबसे गर्म जिला रहा है। इससे पहले 29 अप्रैल 1979 को बांदा में अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री दर्ज किया गया था, जो अब तक का सबसे ज्यादा था। यही नहीं पूरे देश के हिसाब से भी शुक्रवार को बांदा में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

यह भी पढ़ेंः यूपी में मालगाड़ी डिरेल हुई, 12 वैगन पलटने से रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया

यह भी पढ़ेंः रथयात्रा के दौरान करंट से बड़ा हादसा, बच्चों समेत 11 लोगों की मौत

Connect With Us : Twitter Facebook

Asheesh Shrivastava

I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago