होम / UP Police Paper Leak का दूसरा मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बताया कैसे किया था कांड

UP Police Paper Leak का दूसरा मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बताया कैसे किया था कांड

• LAST UPDATED : April 10, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़),UP Police Paper Leak: उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बुधवार, 10 अप्रैल को यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के मुख्य मास्टरमाइंड रवि अत्री को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले भी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले के तीन अन्य मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया गया था।

भर्ती परीक्षा के मुख्य साजिशकर्ता रवि अत्री अहमदाबाद की टीसीआई एक्सप्रेस (TCI Express) ट्रांसपोर्ट कंपनी का कर्मचारी बनकर छिपा हुआ था। अत्री गौतमबुद्ध नगर के रहने वाले हैं और फिलहाल दिल्ली में रह रहा था।

17 और 18 फरवरी 2024 को आयोजित कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा रद्द करनी पड़ी क्योंकि प्रश्न पत्र लीक हो गया था। दोनों दिन पर पूरे उत्तर प्रदेश में 48 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में भाग लिए थे। घटना के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने जांच के बाद दोबारा परीक्षा के आदेश दिए थे। साथ ही रेणुका मिश्रा को यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटा दिया था।

Also Read- Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने जारी किया घोषणा पत्र, किसान और युवाओं के लिए क्या है खास?

गुजरात में रखा गया था प्रश्न पत्र

पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान, यह पाया गया कि प्रश्न पत्र तब लीक हुआ था। जब प्रश्न पत्र को स्टोर रूम से प्रिंटिंग प्रेस ले जाया जा रहा था, उसी समय प्रश्न पत्र के साथ छेड़छाड़ किया गया था।  इस प्रश्न पत्र को गुजरात के अहमदाबाद में एक स्टोर में रखा गया था।

Also Read- Lok Sabha Elections 2024: जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कही ये बात  

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox