Categories: मनोरंजन

Security Guard shot two nephews in Prayagraj: प्रयागराज में सिक्योरिटी गार्ड ने मारी दो भतीजों को गोली

इंडिया न्यूज,प्रयागराज:

Security Guard shot two nephew प्रयागराज के यमुनापार में सोमवार सुबह करछना इलाके के सेमरी गांव में मामूली विवाद के कारण एक सिक्योरिटी गार्ड ने अपने दो भतीजों को गोली मार दी। इसमें एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूपसे घायल है। विवाद घर के रास्ते में टायलेट करने पर हुआ था। टोकने पर झगड़ा हुआ। खबर पाकर वहां पहुंची पुलिस ने आरोपित नीलकमल को गिरफ्तार कर बंदूक कब्जे में ले ली है।

तैश में बंदूक ला कर चला दी गोली  Security Guard shot two nephew

आरोपी सेमरी गांव निवासी नीलकमल शुक्ला प्राइवेट एजेंसी के लिए सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। सोमवार सुबह उसके भतीजे वैशव शुक्ला पुत्र दीपक शुक्ला के दो बेटे 10 साल का अंश और नौ साल का प्रिंस घर के बाहर सड़क पर टायलेट कर रहे थे। इस पर बगल में रहने वाले नीलकमल के घरवालों ने टोका तो दोनों परिवार के बीच कहासुनी हो गई। नीलकमल ने तैश में आकर लाइसेंसी बंदूक से भतीजों विष्णु कांत और वैभव पर फायरिंग कर दी। दोनों घायल होकर गिरे तो गांव में खलबली मच गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। खबर पाकर करछना थाने की पुलिस भी पहुंची।

एक की मौत हो गई दूसरा उपचाराधीन Security Guard shot two nephew

दोनों घायल भाइयों को उठाकर अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने बताया कि विष्णु कांत की मौत हो चुकी है। छोटा भाई वैभव भी गंभीर घायल है। उसका इलाज कराया जा रहा है। करछना इंस्पेक्टर टीका राम वर्मा ने आरोपी नीलकमल शुक्ला को बंदूक के साथ हिरासत में ले लिया। बच्चों के टायलेट करने जैसी मामूली बात पर कत्ल की इस घटना से इलाके के लोग सन्न हैं। पुलिस का कहना है कि चाचा-भतीजों में पहले भी झड़प हो चुकी थी लेकिन उनके बीच ऐसी कोई घटना हो सकती है, इसका किसी को अंदेशा नहीं था। इस घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस की तैनाती के बीच महिलाओं का विलाप गूंजता रहा।

Gurugram Crime News पूजा कर रहे परिवार पर फायरिंग

Connect With Us : Twitter Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago