Categories: मनोरंजन

Self Immolation Attempt at SP office in Mainpuri : मैनपुरी में एसपी आॅफिस पर महिला ने की आत्मदाह की कोशिश

Self Immolation Attempt at SP office in Mainpuri


इंडिया न्यूज, मैनपुरी :Self Immolation Attempt at SP office in Mainpuri मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के गांव परौंखा (Paraunkha of Bewar police station area of ​​Mainpuri ) निवासी महिला ने सोमवार दोपहर एसपी कार्यालय परिसर में मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। महिला माचिस जलाती इससे पहले वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया। मामला तूल न पकड़े इसके लिए पुलिस ने कुछ देर बाद ही महिला के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए एसडीएम न्यायालय भेज दिया। महिला ने कलक्ट्रेट पहुंचकर पुलिस पर आए दिन परेशान करने का आरोप लगाया है।

एसपी सुन रहे थे फरियाद

एसपी अशोक कुमार राय कार्यालय में फरियादियों की शिकायतें सुन रहे थे। उनसे मिलने पहुंची महिला ने कार्यालय परिसर में खुद के ऊपर मिट्टी का तेल डाल लिया। महिला माचिस जलाती इससे पहले ही वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।

महिला ने पुलिस पर लगाए आरोप Self Immolation Attempt at SP office in Mainpuri

पूछताछ में महिला ने अपना नाम सुधा देवी निवासी गांव परौंखा, बेवर बताया। बताया कि 21 फरवरी को उसका पुत्र अभिषेक घर से बाजार जाने की कहकर गया था। इसके कुछ दिन बाद पास के ही एक गांव से किशोरी गायब हो गई। अब पुलिस आए दिन उसे व पुत्री को थाने बुलाकर धमकाती व परेशान करती है।

थानाध्यक्ष बेवर सुरेश चंद्र शर्मा भी आ गए। उन्होंने बताया कि महिला का पुत्र किशोरी को अगवा कर ले गया है। आरोपी, उसकी मां, बहन सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। महिला ने साजिश के तहत इस तरह का कृत्य किया है। थानाध्यक्ष को मामले में निष्पक्ष तरीके से जांच करके कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Also Read : Two Lives Lost in a Horrific Road Accident : आगरा में कार-बाइक भिड़ंत में किशोर सहित दो की मौत

Connect With Us : Twitter Facebook

 

 

Ajay Dubey

India News Senior Sub Editor. Danik jagran & Amarujala as a City & Crime Reporter 15 Years.

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago