Categories: मनोरंजन

वयोवृद्ध गल्ला व्यवसाई दंपत्ति की हत्या से सनसनी, लोगों ने गुस्से में बाजार को किया बंद

इंडिया न्यूज, आगरा (Crime in Uttar Pradesh)। गल्ला व्यवसाई 70 वर्षीय सुरेश चंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी 65 वर्षीय कृष्णा की बदमाशों ने लूटपाट के दौरान हत्या कर दी। व्यवसाई दंपति के गले पर निशान मिले हैं और घर का सामान बिखरा हुआ है। पुलिस लूटपाट के दौरान हत्या की आशंका जता रही है। सुरेश चंद्र गुप्ता का पिनाहट में गले की आढ़त और तेल मिल है। शनिवार को वह अपने बेटे के पास आगरा आए थे। उधर, घटना के बाद लोगों ने गुस्से में स्थानीय बाजार को बंद रखा।

घर के फर्श पर लहूलुहान पड़ा था शव

शाम 4:30 बजे जब लौटकर पिनाहट पहुंचे तो उन्होंने मिल को खोला था। शाम 7:30 बजे मिल को बंद कर वह अपने घर चले गए। आज दोपहर 12:00 बजे तक वह घर से नहीं निकले और न घर के दरवाजे खुले हुए थे। इस पर पड़ोसियों ने घर में घुसकर देखा तो प्रथम तल पर कमरे में सुरेश चंद्र गुप्ता बेड पर लहूलुहान पड़े थे। उनकी पत्नी फर्श पर पड़ी थीं। पड़ोसी ने शोर मचाया तो अन्य लोग पहुंच गए इसके बाद पुलिस को सूचना दे दी गई। एसपी पूर्वी फोर्स के साथ पहुंचे।

आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार किया बंद

पुलिस के अनुसार इनवर्टर ऊपर के कमरे में रहता था, लेकिन वह नीचे रखा हुआ मिला है। मोहल्ले में कई घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। उनकी पुलिस रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। उधर, घटना के बाद से लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों व व्यापारियों ने घटना के जल्द खुलासे की मांग को लेकर बाजार को बंद कर दिया। घटना के बाद से ही लोगों में भय व दहशत का माहौल है। लोग डरे हुए हैं।

यह भी पढ़ेंः टीना डाबी के बाद अब अतहर भी करेंगे निकाह, जाने कौन बनने वाली आईएएस अफसर की दुल्हन

Connect With Us : Twitter | Facebook 

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago