नशीला पदार्थ देकर रेप करने के दोषी को 10 साल कैद की सजा

इंडिया न्यूज, यमुनानगर:
युवती को नशीला पदार्थ देकर रेप करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोपी गांव गधौली निवासी राहुल को कोर्ट ने दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। सरकारी वकील अमन कौशिश ने बताया कि एडिशनल सेशन जज नेहा नोहरिया की कोर्ट ने दोषी को 10 साल कैद की सजा सुना 12 हजार रुपए जुमार्ना लगाया है।
पीड़िता को मुआवजा दिलाने के लिए कोर्ट ने केस को संबंधित अथॉरिटी को भेजा है। सरकारी वकील ने बताया कि इस मामले में अभियोजन पक्ष ने कोर्ट के सामने 1-1 साक्ष्य रखा जिस पर कोर्ट में आरोपी साबित हुए और रेप करने वाले को कोर्ट ने सजा दी।
यह था मामला : सदर जगाधरी थाना एरिया के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को शिकायत दी थी कि गांव गधौली निवासी राहुल ने उनके गांव में घर के पास नाई की दुकान की हुई थी। वह अक्सर किसी न किसी बहाने से उनके घर पर आता रहता था। आरोपी कभी पानी तो कभी चाय के लिए उन्हें बोल देता था। इससे उनकी उससे अच्छी जान पहचान हो गई थी। एक दिन आरोपी उनके घर पर आया।
उस दिन वह घर पर अकेली थी। उसने उसे कहा कि आज उसकी तबीयत खराब है। उसके लिए एक कप चाय बना दे। उसने कहा कि उसने अपने खाने के लिए एक चॉकलेट ली थी लेकिन उसकी तबीयत खराब होने से उसका खाने का मन नहीं है। उसने वह चॉकलेट खाने के लिए उसे दे दी। उसे खाकर वह बेहोश हो गई। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ रेप किया। जब उसे होश आया तो आरोपी से उसने धमकी दी कि उसने उसकी वीडियो बना ली है।
अगर किसी को बताया तो वह उसे वायरल कर देगा। आरोपी उसे ब्लैकमेल करता रहा। उसे डरा-धमकाकर कई बार उसके साथ रेप किया। उसने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। उसने एक दिन हिम्मत कर पूरी बात अपनी मां का बताई। इसके बाद उसके घर वालों ने आरोपी को कहा कि वह उसकी वीडियो को डिलीट कर दे लेकिन आरोपी ने नहीं की और उसके भाई और परिवार के अन्य लोगों के साथ झगड़ा किया। तब भी आरोपी ने कहा था कि वह उनकी बेटी की वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर उन्हें बदनाम कर देगा। इस शिकायत पर सदर जगाधरी पुलिस ने 5 नवंबर 2019 को धारा-328, 376 और 506 में केस दर्ज किया था। आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया था।

amit gupta

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago