होम / मुख्तार अंसारी के करीबी शकील हैदर की हुई मौत, जेल में था बंद

मुख्तार अंसारी के करीबी शकील हैदर की हुई मौत, जेल में था बंद

• LAST UPDATED : September 13, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ: Shakeel Haider, close aide of Mukhtar Ansari, dies : मुख्तार अंसारी के बेहद करीबी शकील हैदर की मंगलवार को मौत हो गई। वह जेल में बंद था और बीमार होने के कारण केजीएमयू में इलाज करवा रहा था। इलाज के दौरान हीं उसकी मौत हो गई। 22 अगस्त 2021 में वजीरगंज पुलिस ने शकील को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वरिष्ठ जेल अधीक्षक आशीष तिवारी ने बताया कि 11 जुलाई से शकील का इलाज केजीएमयू में चल रहा था। उसने न्यूरो के अलावा कुछ अन्य बीमारियां थीं।

उस पर कई केस हैं दर्ज

शकील हैदर के खिलाफ वजीरगंज कोतवाली समेत अमेठी व कई अन्य जनपदों में दर्जनों मुकदमें दर्ज हैं। शकील के खिलाफ वजीरगंज कोतवाली में करीब आठ से 10 मुकदमें दर्ज हैं। उसने जेहटा रोड स्थित पांच बीघे के प्लाट पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अमीनाबाद स्थित बैंक से 66 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। इसके बाद उस प्लाट को 70 से 75 लोगों को बेचा था।

इस बारे में जब खरीदारों को जानकारी हुई और उन्होंने विरोध किया तो शकील और उसके गुर्गे उन्हें धमकाने लगे। तत्कालीन इंस्पेक्टर वजीरगंज धनंजय पांडेय और उनकी टीम ने शकील को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शकील यहां शीशमहल के पास रहता था। लखनऊ में रहकर मुख्तार अंसारी का नेटवर्क संभालता था। काफी सालों से वह मुख्तार से जुड़ा था।

यह भी पढ़ेंः ज्ञानवापी पर अदालत के फैसले पर ‘नाराजगी’, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने बताया ‘निराशाजनक’

यह भी पढ़ेंः गृहणियों के लिए राहत की खबर, सरसो के तेल और रिफाइंड के दामों में कमी

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox