होम / Shamli News: पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, एक को लगी गोली, हथियार भी बरामद

Shamli News: पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, एक को लगी गोली, हथियार भी बरामद

• LAST UPDATED : June 1, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Shamli News: शामली के जंगलों में पुलिस एवं बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि एक पुलिस कर्मचारी भी घायल बताया जा रहा है।जबकि बदमाश का एक साथी भी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बदमाश के पास से अवैध हथियार एवं हाल ही में क्षेत्र में हुई डकैती का माल बरामद हुआ है। दरअसल यह मुठभेड़ जनपद शामली के थाना थानाभवन क्षेत्र में हुई। शामली के थानाभवन हरड़ फतेहपुर के जंगल में पुलिस बजरंग पेट्रोल पंप के पास शाम के समय चेकिंग कर रही थी, तभी बाइक पर सवार होकर दो व्यक्ति पुलिस को आते दिखाई दिए।

पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़

पुलिस ने दोनों बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया तो दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक कर जंगल की ओर अपनी बाइक को दौड़ा दिया। पुलिस ने जंगल में बदमाशों का पीछा करते हुए जवाबी फायर किया तो, एक बदमाश को पैर में गोली लग गई। जिसके बाद बदमाश घायल हो गया। जबकि पुलिस ने बदमाश के साथ उसके दूसरे साथी को भी गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए थानाभवन अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि मुठभेड़ के दौरान थानाभवन पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल सोहित भी हाथ में गोली लगने से घायल हो गया।

पुलिसकर्मी भी हो गया घायल

पुलिस कर्मचारी को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में एडिशनल एसपी ओपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि चेकिंग के दौरान बदमाशों से मुठभेड़ हुई है। गोली लगने वाले बदमाश का नाम असलम पुत्र शौकीन थाना रतनपुरी गांव भनवाड़ा प्रकाश में आया है। जबकि उसका दूसरा साथी जिस को पुलिस ने गिरफ्तार किया है खलील पुत्र आस मोहम्मद थाना इंचोली जनपद मेरठ नाम प्रकाश में आया है।

क्या है पुलिस का कहना

एडिशनल एसपी ओपी सिंह ने बताया कि थानाभवन क्षेत्र में गांव नोजली में डकैती में दोनों बदमाश शामिल थे। जिनके पास से अवैध हथियार कारतूस एवं डकैती का कुछ माल भी बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार गोली लगने वाले बदमाश पर 25000 का इनाम भी बताया जा रहा है।जबकि सहारनपुर जनपद से भी घायल बदमाश पर इनाम घोषित किया गया था।दोनों ही बदमाशों पर दर्जनों से ज्यादा लूट एवं डकैती और हत्या जैसे मुकदमे दर्ज हैं। अभी पुलिस दोनों बदमाशों से अन्य जानकारी जुटा रही हैं।

Also Read:

UP Politics: देशहित में बीजेपी ने नहीं किया कोई काम, शिवपाल यादव ने सरकार पर साधा निशाना

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox