होम / Shoot On Students: छात्रों पर बाइक सवार बदमाशों ने चलाई गोली, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

Shoot On Students: छात्रों पर बाइक सवार बदमाशों ने चलाई गोली, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

• LAST UPDATED : December 17, 2022

Shoot On Students

इंडिया न्यूज, देवबंद (Uttar Pradesh) । उत्तर प्रदेश के देवबंद में दिन दहाड़े 3 बदमाशों ने 2 छात्रों को गोली मर दी। छेत्रों को गोली मारकर तीनों बदमाश घटनास्थल से फरार हो गए। गोली लगाने से दोनों छात्र घायल हो गए। घायल हुए छात्रों को पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मामले की जांच जारी है।

हमलावरों के खिलाफ नहीं मिला कोई साबुत
घटना कोतवाली क्षेत्र के भायला-कुरडी मार्ग की है। दोनों छात्र भायला इंटर कॉलेज में पढ़ते हैं। शनिवार की दोपहर की भायला निवासी 18 वर्षीय विनय और 17 वर्षीय सिद्धार्थ कुरडी मार्ग पर जा रहे थे। इस दौरान 3 बाइक सवार वहां आए और दोनों छात्रों पर गोली चला दी। हमले के बाद तीनो बाइक सवार बदमाश वहां से फरार हो गए। हालांकि दोनों छात्रों की जान बच गई। मौके पर गोले चलने के बाद अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस द्वारा दोनों छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ हमलावरों के खिलाफ कोई सुराग नहीं लगा है।

यह भी पढ़ें: Ankita Bhandari Case: एसआईटी ने अंकिता के आरोपियों के खिलाफ भेजी चार्जशीट, 500 पन्नों की चार्जशीट में 100 गवाह हैं शामिल 

Connect Us
 Facebook | Twitter

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox