होम / Ayodhya: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से मंदिर निर्माण का वीडियो जारी

Ayodhya: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से मंदिर निर्माण का वीडियो जारी

• LAST UPDATED : December 15, 2022

Ayodhya

इंडिया न्यूज, अयोध्या (Uttar Pradesh): साल 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अयोध्या में श्री राम जनभूमि मंदिर निर्माण के लिए 5 अगस्त की तारीख में शिलान्यास किया गया था, जिसके बाद तेजी के साथ राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। जिसके बाद गुरुवार को श्री राम जनभूमि ट्रस्ट की ओर से राम मंदिर निर्माण कार्य को लेकर एक खास वीडियो जारी किया गया है।

वीडियो में निर्माणाधीन स्तंभों के नक्काशी को दर्शाया
अयोध्या में बन रहें श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण का वीडियो जारी हुआ हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से वीडियो जारी किया गया हैं। वीडियो में निर्माणाधीन स्तंभों के नक्काशी को दर्शाया गया है। रामलला के मंदिर निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट समय-समय पर मंदिर निर्माण की प्रगति का वीडियो जारी करता है। मंदिर निर्माण राम भक्तों में साझा करने के लिए ट्रस्ट ने वीडियो जारी किया है। ट्विटर हैंडल से श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति के स्लोगन के साथ वीडियो जारी की गई है।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर विश्वविद्यालय में मिलीं बीयर की केन और शराब की बोतलें, कई छात्रों को नोटिस

Connect Us Facebook | Twitter

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox