होम / Shri Ram Mandir Ayodhya : नव संवत्सर के पहले दिन बदली गई अयोध्या में विधि विधान से श्री राम मंदिर के गर्भ गृह की ध्वजा

Shri Ram Mandir Ayodhya : नव संवत्सर के पहले दिन बदली गई अयोध्या में विधि विधान से श्री राम मंदिर के गर्भ गृह की ध्वजा

• LAST UPDATED : April 2, 2022

इंडिया न्यूज, अयोध्या:

Shri Ram Mandir Ayodhya  हिंदू नववर्ष का आज पहला दिन है। यानी की नव संवत्सर के पहले दिन अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के गर्भ गृह की ध्वजा विधि विधान से बदली गई। ध्वजा को वैदिक पूजन के बाद बदला गया।
निमार्णाधीन स्थल पर आज नवीन ध्वजा ट्रस्ट के पदाधिकारी और कार्यदायी संस्था के इंजीनियरों की मौजूदगी में फहराई गई। इस मौके पर आचार्य नारद भट्टाराई तथा दुर्गा प्रसाद गौतम ने वैदिकविधान से ध्वज का पूजन अर्चन कराया। इस कार्यक्रम के दौरान इस दौरान प्रजेक्ट मैनेजर जगदीश आफले, विनोद शुक्ल तथा विनोद मेहता आदि उपस्थित रहे।

सीएम ने किया दर्शन Shri Ram Mandir Ayodhya

मुख्यमंत्री के रूप में अपना दूसरा कार्यकाल प्रारंभ करने वाले योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को पहली बार अयोध्या के दौरे पर पहुंचे थे। 25 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के हफ्ते भर के अंदर ही अयोध्या पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम लला मंदिर के साथ ही हनुमान गढ़ी में भी दर्शन-पूजन किया।

सीएम ने अधिकारियों के संग समीक्षा की Shri Ram Mandir Ayodhya

सीएम ने अयोध्या मंडल के अधिकारियों के साथ मंदिर के निर्माण कार्य की प्रगति तथा अयोध्या के विकास कार्य और कानून-व्यवस्था की भी समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने रामलला का दर्शन करने के बाद रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रसट के महासचिव चंपतराय बंसल के साथ मंदिर निर्माण कार्य का अवलोकन भी किया। यहां पर मंदिर निर्माण का काम 15 जनवरी 2021 से ही चल रहा है। इन दिनों मंदिर के अधिष्ठान का काम चल रहा है।

Also Read : Uncle Shivpal Singh Yadav : शिवपाल यादव सोशल मीडिया पर भाजपा नेताओं को कर रहे हैं फालो, राजनीति में नए समीकरण के संकेत

Also Read : Shivpal Yadav In UP politics : यूपी की राजनीति में शिवपाल यादव, अपने और बेटे आदित्य के लिए संभावनाएं तलाश रहे हैं

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox