होम / Sikkim Road Accident: एटा के लांस नायक भूपेंद्र सिंह शहीद, 7 दिसंबर को गांव से लौटे थे यूनिट

Sikkim Road Accident: एटा के लांस नायक भूपेंद्र सिंह शहीद, 7 दिसंबर को गांव से लौटे थे यूनिट

• LAST UPDATED : December 24, 2022

Sikkim Road Accident

इंडिया न्यूज, एटा (Uttar Pradesh)। सिक्किम में हुए हादसे में एटा जिले के रहने वाले लांस नायक भूपेंद्र सिंह भी शहीद हुए हैं। लांस नायक के शहीद होने की खबर शुक्रवार शाम को जैसे ही परिजनों को मिली तो परिवार में चीत्कार मच गई। गांव सहित आसपास के लोग शहीद के घर पहुंच रहे हैं।

दरअसल, सिक्किम में शुक्रवार को सेना का एक वाहन गहरी खाई में गिर गया था। इस हादसे में सेना के 16 जवान शहीद हो गए। अलीगंज ब्लॉक क्षेत्र के गांव ताजपुर अद्दा निवासी भूपेंद्र सिंह भी वाहन में सवार थे। यह हादसा शुक्रवार दोपहर के समय हुआ। सेना की ओर से जब शहीदों की अधिकृत सूची जारी की गई तो देरशाम सूचना गांव में पहुंची। लांस नायक भूपेंद्र सिंह के शहीद होने की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीम उन्हें ढांढस बंधा रहे थे। भूपेंद्र के पिता सुरेंद्र सिंह और बाबा वैजनाथ भी सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। 2017 में भूपेंद्र की शादी हुई थी। उनकी एक पुत्री है।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन आलोक कुमार ने बताया कि अभी सेना की ओर से कोई अधिकृत जानकारी नहीं मिली है। संभवत: रविवार को ही पार्थिव शरीर यहां भेजा जाएगा। सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।

पांच साल पहले हुई थी शादी
लांस नायक भूपेंद्र सिंह 25 ग्रेनेडियर जबलपुर से सेना में भर्ती हुए थे।सात दिसंबर को ही अपने गांव ताजपुर से बापस यूनिट गए थे। लांस नायक भूपेंद्र की शादी पांच पूर्व हुई थी। हादसे में मौत के बाद लांस नायक अपने पीछे तीन वर्ष की बेटी और पत्नी सारिका के अलावा अपने परिवार को छोड़ गए हैं। सैनिक के पिता बाबा और चाचा सहित छह लोग फौज में सेवाएं दे चुके हैं या फिर सेवा दे रहे हैं। फौजी के परिवार में आज भी देश के लिए लड़ने का जज्बा बरकरार है।

यह भी पढ़ें: भाजपा नेत्री व बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 1.38 करोड़ रूपए की ठगी की है आरोप

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox