Categories: मनोरंजन

Road Accident in Jhansi : भाभी और ननद की मौत, युवक और मासूम गंभीर घायल

इंडिया न्यूज, झांसी :

Road Accident in Jhansi : झांसी में देर रात सड़क हादसे में भाभी और ननद की मौत हो गई। एक युवक और दो महीने की बच्ची गंभीर रूप से घायल हैं। चारों बाइक से धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए गए थे। लौटते वक्त तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। रक्सा थाना क्षेत्र के डेली गांव के पास हादसा हुआ। घायल बच्ची और उसके मामा को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। (Road Accident in Jhansi)

कन्या भोज में शामिल होने गए थे (Road Accident in Jhansi)

श्योड़ी गांव निवासी रामसिंह अहिरवार ने बताया कि वे परिवार के साथ झांसी के सिद्धेश्वर नगर में रह रहे हैं। भाई ननकू ने श्योड़ी में धार्मिक स्थान पर कन्या भोज का आयोजन किया था। इसलिए परिवार के लोग आयोजन में शामिल होने के लिए श्योड़ी गांव गए थे। खाना खाने के बाद रात करीब 10:30 बजे बेटा वीरेंद्र अहिरवार, उसकी पत्नी रजनी (24) और रजनी की ननद क्रांति देवी (25) और क्रांति की दो माह की बेटी मोनिका बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रजनी और क्रांति की मौत हुई है। वहीं, वीरेंद्र और बच्ची मोनिका का इलाज चल रहा है।

घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया (Road Accident in Jhansi)

हादसे के बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां पर रजनी और क्रांति को मृत घोषित कर दिया। जबकि वीरेंद्र व बच्ची का इलाज चल रहा है। पत्नी रजनी और बहन क्रांति की मौत होने की जानकारी घायल वीरेंद्र को नहीं दी गई। वीरेंद्र के दोनों पैरों में फैक्चर है। आज उसका ऑपरेशन होना है। क्रांति की दो बेटियां हैं। बड़ी 3 साल की खुशी और छोटी मोनिका दो माह की है। जबकि रंजनी का डेढ़ साल का एक बेटा है।

(Road Accident in Jhansi)

READ ALSO: Oil Traders taking Advantage of Russia-Ukraine War : कानपुर डीएम ने छापेमारी के लिए बनाई सात टीमें  

Connect With Us : Twitter Facebook

Rahul Pandey

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago