होम / Sitapur News: सीतापुर पानी भरने को लेकर हुए विवाद में महिला की मौत, केस दर्ज

Sitapur News: सीतापुर पानी भरने को लेकर हुए विवाद में महिला की मौत, केस दर्ज

• LAST UPDATED : September 27, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Sitapur News: सरकारी हैंड पंप पर पानी भरने को लेकर हुए विवाद में महिला की मौत हो गई।मृतक महिला के पति ने मारपीट में आई चोट के कारण मौत होने का आरोप लगाया है।

बच्चों और महिलाओं के बीच चले लात-घूंसे (Sitapur News)

थाना नैमिषारण्य के डेंगरा निवासी अवध बिहारी इंडियन गैस एजेंसी की गाड़ी चलाते हैं। वह गैस लेकर क्षेत्र में गए थे। उनके दरवाजे पर सरकारी हैंडपंप लगा है। पास में ही प्रेम भार्गव का मकान है। कल शाम अवध बिहारी की लड़की प्रियंका पानी भरने नल पर गई थी। इसी नल पर प्रेम भार्गव के घर के भी बच्चे पानी भरने आए थे। पानी भरने को लेकर आपस में उनका विवाद हो गया जिसके चलते दोनों परिवारों के बच्चों और महिलाओं के बीच लात घूंसे से मारपीट हो गई। अवध बिहारी ने बताया कि मारपीट में बेटी प्रियंका (16) खुशबू (19) और हमारी पत्नी अनीता (45) को चोटें आई।

मार-पिट के चार घंटे बाद हुई महिला की मृत्यु 

अवध बिहारी ने आरोप लगाया कि प्रेम भार्गव और उनकी पुत्री कांक्षी देवी भाई सुशील भार्गव तथा उनके घर की महिलाओं ने मारपीट की जिसमें घटना के चार घंटे बाद हमारी पत्नी की मौत हुई है। इसको लेकर थाना नैमिषारण्य में तहरीर दी है।

थाना प्रभारी ने दी मामले की पूरी जानकारी

थाना नैमिषारण्य प्रभारी दिग्विजय पांडे ने बताया कि कल शाम को मारपीट हुई थी। उचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। अवध बिहारी अपनी बच्ची को लेकर थाने आए थे। कांक्षी की डॉक्टरी करने के लिए मना कर रहे थे और कहा था हमारी पत्नी की तबीयत खराब रहती है। इसलिए हमें तुरंत वापस जाना है। अवध बिहारी जब तक घर वापस पहुंचे, उनकी पत्नी की मौत हो चुकी थी।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

Also Read –

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox