होम / Smriti Irani Big Attack On Congress: जो शौचालय बना नहीं पाए वह विकास की बात करते हैं

Smriti Irani Big Attack On Congress: जो शौचालय बना नहीं पाए वह विकास की बात करते हैं

• LAST UPDATED : November 27, 2021

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

Smriti Irani Big Attack On Congress  भाजपा सरकार में महिला तथा बाल कल्याण मंत्री स्मृति इरानी ने गांधी परिवार के गढ़ माने जाने वाले राबरेली से गांधी परिवार पर तंज कसा और कहा कि जो शौचालय नहीं बना सके वह विकास की बात करते हैं।

कांग्रेस के गढ़ अमेठी से राहुल गांधी को हराकर सांसद बनीं स्मृति इरानी ने रायबरेली में दिशा की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक की अध्यक्षता उस क्षेत्र के लोकसभा सदस्य ही करते हैं, लेकिन स्मृति इरानी ने तीन वर्ष से सांसद के ना आने के कारण नहीं हो पा रही दिशा की बैठक को सम्पन्न कराया।

कांग्रेस पर तंज कसते हुए भाजपा की उपलब्धि गिनवाई Smriti Irani Big Attack On Congress

स्मृति इरानी ने बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा पर तंज कसा और भाजपा सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि जो लोग अपने संसदीय क्षेत्र में शौचालय नहीं बनवा सके वो लोग उत्तर प्रदेश के विकास की बात करते हैं तो मजाक सा लगता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में रायबरेली में पांच लाख परिवारों को शौचालय दिया गया। इसके साथ ही यहां पर 1978 से किराये के भवन में चल रही डिस्पेंसरी को बिल्डिंग दी गई। स्मृति इरानी ने जिला मुख्यालय के प्रगतिपुरम में ईएसआइ डिस्पेंसरी एवं शाखा कार्यालय का उद्घाटन किया।

विकास के मुद्दें पर कांग्रेस को घेरा Smriti Irani Big Attack On Congress

केन्द्रीय मंत्री ने इस दौरान विकास के मुद्दे पर कांग्रेस और यूपीए सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह असम से राज्य सभा सदस्य थे। श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री रामेश्वर भी वहीं से सदस्य हैं। इनके यहां आने पर किराए के भवन में चल रही डिस्पेंसरी को अपनी बिल्डिंग मिल गई। उन्होंने कहा कि यहां रामेश्वर ने आगमन के बाद डिस्पेंसरी की हकीकत देखी। वह एकशन में आ गए और फिर ऐसा प्रयास किया कि डिस्पेंसरी को अपना भवन मिला।

55 साल शासन करने वाले शौचालय नहीं दे सके Smriti Irani Big Attack On Congress

स्मृति इरानी ने कहा कि देश में 55 वर्ष तक शासन करने वाले यहां के अपने ही लोगों को शौचालय तक नहीं दे सके। भाजपा सरकार ने 500000 परिवारों को शौचालय बनवा कर दिया। कोरोना काल में 500000 परिवारों को 19 महीने तक निशुल्क राशन उपलब्ध कराया गया। 20 लाख लोगों को कोरोना रोधी का लगाया जा चुका है। उन्होंने सोनिया, प्रियंका और यूपीए सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में रायबरेली तथा अमेठी की जनता से सिर्फ छल हुआ। अब ऐसा नहीं होगा। भाजपा सरकार सभी जगह पर विकास कर रही है।

Read More: UP government plan : आसानी से तालाब होंगे अतिक्रमण मुक्त

Read More:4 modern Cities will Set near Jewar Airport: जेवर एयरपोर्ट के करीब योगी सरकार बसाएगी 4 आधुनिक शहर

Read More:  Omicron Variant of Covid 19: ओमाइक्रोन से दुनिया आई दहशत में, भारत में भी अलर्ट जारी

Connect With Us : Twitter Facebook

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox