होम / Smriti Irani said : स्मृति ईरानी ने कहा, विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की सीधी जिम्मेदार प्रियंका गांधी वाड्रा

Smriti Irani said : स्मृति ईरानी ने कहा, विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की सीधी जिम्मेदार प्रियंका गांधी वाड्रा

• LAST UPDATED : April 9, 2022

इंडिया न्यूज, अमेठी:

Smriti Irani said केन्द्रीय महिला तथा बाल कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि विधान सभा चुनाव में कांग्रेस की हार की सीधी जिम्मेदार प्रियंका गांधी वाड्रा हैं। केंद्रीय मंत्री शनिवार को अमेठी आई और उन्होंने यूपी विधान परिषद सदस्य चुनाव के लिए मतदान किया। स्मृति ईरानी अमेठी के गौरीगंज ब्लाक पर विधान परिषद सदस्य के भाजपा प्रत्याशी शैलेन्द्र प्रताप सिंह के साथ मतदान करने पहुंची थीं।

कांग्रेस पर साधा निशाना Smriti Irani said

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इनको तो इस बार विधान सभा चुनाव में लोकसभा से भी कम वोट मिले हैं। केन्द्रीय मंत्री ने इस दौरान यह भी कहा कि अमेठी तो धीरे- धीरे कांग्रेस मुक्त हो रही है। स्मृति ईरानी ने कहा कि विधान सभा चुनाव में प्रियंका के नेतृत्व में अमेठी के साथ पूरे प्रदेश में कांग्रेस की जमानत जब्त हो गई। लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस को जहां चार लाख के करीब वोट मिले थे, वही विस चुनाव में यह संख्या एक लाख के आसपास पहुंच गई। तीन विधान सभा सीट पर कांग्रेस की बुरी हार हुई है।

Also Read : Ninth Girl hanged on Mother’s Scolding in Agra : मां की डांट पर नौ वीं छात्रा ने लगाई फांसी

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox