Categories: मनोरंजन

Soldier Shot himself: सीएम सुरक्षा ड्यूटी से लौटे सिपाही ने खुद को मारी गोली

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

Soldier Shot himself सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा ड्यूटी से लौटे सिपाही ने अपने आप को गोली मार ली। सुरक्षा से जुड़े इस सिपाही की मौत मामले की सूचना पाते ही बड़े अधिकारियों ने हडकंप मच गया। सिपाही शेष कुमार सिंह ने शनिवार सुबह महानगर के बादशाहनगर स्थित आवास में खुद को गोली मार ली। कमरे में खून से लथपथ हालत में उनका शव पड़ा मिला। परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। सिपाही की आत्महत्या के कारणों की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

Soldier Shot himself गोंडा का रहने वाला था और सीएम सुरक्षा में था तैनात

मूल रूप से गोंडा करनैलगंज निवासी शेष कुमार सिंह चार साल से मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात थें। पुलिस ने बताया कि तेज कुमार सुबह करीब सात बजे सीएम सुरक्षा ड्यूटी से लौटे। इसके बाद उन्होंने अपने भतीजे विपिन कुमार से कहा कि कुछ तबियत ठीक नहीं हैं। कमरे में आराम करने जा रहे हैं। कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज सुनकर भतीजा भागकर पहुंचा तो कमरा अंदर से बंद था। आस पड़ोस के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा और पुलिस को सूचना दी।

Soldier Shot himselfकमरें में खून से लथपथ मिला शव

पुलिस पहुंची अंदर खून से लथपथ हालत में शेष बहादुर पड़े थे। आनन फानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके से सर्विस पिस्टल बरामद हुई है। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है। फोरेंसिक टीम से घटनास्थल का पुलिस ने निरीक्षण कराया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए। एसीपी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। जांच की जा रही है।

Gurugram Crime News पूजा कर रहे परिवार पर फायरिंग

Connect With Us:  Twitter Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago