Shahjahanpur News : भारत अपने प्रेमी से मिलने और शादी रचाने आई साउथ कोरियन लड़की, भाया भारतीय कल्चर

India News (इंडिया न्यूज़), Shishant Shukla, Shahjahanpur : कहते हैं कि प्यार कोई सीमाओं को नहीं मानता। अपने प्यार को पाने और उससे शादी रचाने के लिए साउथ कोरिया की एक युवती किम बोह नी यूपी के शाहजहांपुर पहुंच गई। जहां उसने अपने प्रेमी सुखजीत सिंह के साथ सिख रीति-रिवाज से शादी रचाई है। साउथ कोरियन बहू को भारतीय संस्कार और रीति-रिवाज खूब भा रहे हैं। दोनों के बीच काफी रेस्टोरेंट में 2 साल पहले साउथ कोरिया में प्यार हुआ था। फिलहाल सुखजीत सिंह अपनी कोरियन बहू के साथ कोरिया में ही सेटल होना चाहते हैं।

2 दिन पहले ही दोनों ने सिख रीति-रिवाज से गुरुद्वारे में रचाई शादी

अपने प्रेमी और उसके परिवार के साथ बैठी यह है साउथ कोरिया की रहने वाली किम बोह नी। साउथ कोरियन यह लड़की अब शाहजहांपुर के पुवायां तहसील के उदना गांव के रहने वाले सुखजीत की पत्नी बन चुकी है। 2 दिन पहले ही दोनों ने सिख रीति-रिवाज से गुरुद्वारे में शादी रचाई है। किम बोह नी को हाथों की मेहंदी, चूड़ी और देसी पहनावा खूब पसंद आ रहा है।

प्रेमी की दूरी सहन न कर पाने के चलते आई भारत

दरअसल सुखजीत सिंह 6 साल पहले साउथ कोरिया के बुसान शहर में नौकरी करने गए थे। यहां वह एक कॉफी रेस्टोरेंट में नौकरी करते थे। कुछ दिनों के बाद उसी रेस्टोरेंट में 23 साल की किम बोह नी भी बिलिंग काउंटर पर नौकरी करने आई थी। दोनों के बीच में प्यार हो गया। साउथ कोरिया की यह लड़की सुखजीत से बेइंतेहा प्यार करने लगी। इसी बीच सुखजीत सिंह 6 महीने के लिए हिंदुस्तान अपने घर पर आया हुआ था। जब कोरियन लड़की अपनी प्रेमी की दूरी सहन नहीं कर पाई तो वह साउथ कोरिया से दिल्ली आ गई। और वहां से अपने एक दिल्ली के दोस्त के साथ शाहजहांपुर सुखजीत के घर पहुंच गई।

किम बोह नी को अपने घर देखकर सुखजीत सिंह का भी खुशी का ठिकाना ना रहा। 2 दिन पहले सुखजीत सिंह ने अपनी कोरियन दोस्त से सिख रीति-रिवाज से गुरुद्वारे में धूमधाम से शादी की। अब वो सुखजीत सिंह के फार्म हाउस पर रह रही है। जहां उन्हें देसी कच्ची सड़कें, धान की खेती और यहां के लोग खूब भा रहे हैं। कोरियन बहू अब यहां बेहद खुश है। सुखजीत सिंह का कहना है कि अब वह अपनी कोरियन बहू के साथ साउथ कोरिया में ही किम बोह के साथ हमेशा के लिए बसना चाहते हैं।

बेटे की खुशी से बढ़ कर कुछ भी नहीं

किम बोह नी 3 महीने के टूरिस्ट वीजा पर भारत आई है। उनका डेढ़ महीना भारत में बीत चुका है। एक महीने के बाद वह साउथ कोरिया वापस लौट जाएंगी। जबकि सुखजीत सिंह भी 3 महीने बाद साउथ कोरिया पहुंच जाएंगे। परिवार के लोग साउथ कोरियन बहू को पाकर बहुत खुश हैं। सुरजीत सिंह की मां का कहना है कि वह चाहती हैं कि उनकी बहू भारत में रहे। लेकिन उनके लिए उनके बेटे सुखजीत की खुशी से बढ़कर कुछ भी नहीं है।

प्यार की कोई सीमा नहीं होती

कहते हैं कि प्यार और पक्षियों के लिए कोई सीमा नहीं होती है। ऐसे में साउथ कोरिया की की लड़की अपने प्यार की खातिर सभी सीमाओं को पार करते हुए भारत पहुंच गई। भारत अपने प्रेमी से मिलने और शादी रचाने आई साउथ कोरियन किम बोह नी बेहद सुंदर है। और उनकी शक्ल सूरत यहां के आम लोगों से बिल्कुल अलग है। यहां सुखजीत सिंह की साउथ कोरियन बहू को देखने के लिए भी दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। साउथ कोरिया बहू को भारतीय रीति-रिवाज बेहद अनूठे लग रहे हैं। वह आई लव सुखजीत के साथ-साथ आई लव इंडिया भी कह रही है।

Read more: UP News: मुख्यमंत्री योगी से मिले मशहूर अभिनेता रजनीकांत, फूल के गुलदस्ते के साथ सीएम ने किया स्वागत, वीडियो वायरल

Indianews UP Team

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago